समय के साथ बढ़ती बीमारियों के खर्च से क्या आप भी परेशान हैं? अगर हां, तो अब आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि डायबिटीज, हृदय और मानसिक रोगों से आसानी से सुरक्षित रहा जा सकता है, बस इसके लिए आपको आहार में कुछ बदलाव करने की आवश्यकता है। आहार विशेषज्ञों के मुताबिक हम सभी बचपन से सुनते आ रहे हैं, ''एन एप्पल अ डे कीप्स द डॉक्टर अवे"। यानी कि रोजाना सिर्फ एक सेब खाकर आप कई प्रकार की गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम सकते हैं।
आहार विशेषज्ञों के मुताबिक सेब कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आवश्यक मानी जाती हैं। सेब में पर्याप्त मात्रा में फाइबर, विटामिन और खनिजों की मात्रा पाई जाती है, जो डायबिटीज जैसे गंभीर रोगों के खतरे को कम करते हुए आपको स्वस्थ रखने में मदद कर सकती हैं। आइए आगे की स्लाइडों में रोजाना सिर्फ एक सेब खाने से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।