फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाह: इम्यूनिटी बढ़ानी है तो जरूर पिएं ये खास जूस, कब्ज और सूजन से भी मिलती है राहत

Wed, 28 Apr 2021 08:49 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
एलोवेरा जूस के फायदे - फोटो : iStock
Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

प्रिया पांडेय

डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष


एलोवेरा को घृतकुमारी के नाम से भी जाना जाता है और इससे होने वाले फायदों की वजह से इसे सूपरफूड भी कहा जाता है। एलोवेरा के जूस को सेहत और खूबसूरती दोनों के लिए ही फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि यह कई प्राकृतिक गुणों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन, खनिज और एंटी-ऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आयुर्वेद में इसका बहुत महत्व है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इसके चमत्कारिक गुणों की वजह से मिस्र में एलोवेरा को 'अमरता प्रदान करने वाला पौधा' कहा जाता है। आइए जानते हैं एलोवेरा के जूस के फायदों के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कब्ज में है फायदेमंद 
  • एलोवेरा के रस में उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन क्रिया में सुधार लाने के लिए बहुत ही जरूरी है। कब्ज के इलाज के लिए एलोवेरा के जूस का इस्तेमाल किया जा सकता है, क्योंकि यह एक प्राकृतिक रेचक भी है। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
वजन घटाने में भी है कारगर 
  • एलोवेरा में विटामिन-बी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो फैट जलाने में मदद करता है। ये शरीर में जमा फैट को ऊर्जा में परिवर्तित करके वजन को कम करता है। अगर आप वजन घटाने की सोच रहे हैं तो नियमित रूप से एलोवेरा का जूस पिएं। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
सूजन और दर्द से देता है राहत 
  • एलोवेरा का रस पीने से शरीर में होने वाली सूजन को कम किया जा सकता है, साथ ही यह गठिया के दर्द को भी कम करने में सहायक होता है। सिर्फ दो हफ्ते अगर आप नियमित रूप से एलोवेरा का जूस पिएं, तो आपको सूजन और दर्द में राहत महसूस होने लगेगी। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इम्यूनिटी को बनाता है मजबूत 
  • एलोवेरा एक शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट है, जो प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत बनाता है, जिससे शरीर को बीमारियों के खिलाफ एक कवच मिल जाता है। इसलिए अगर आप भी अपनी इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाना चाहते हैं तो नियमित रूप से एलोवेरा का जूस पिएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
एलोवेरा के जूस के नुकसान 
  • सीमित मात्रा में एलोवेरा का जूस फायदेमंद तो होता है, लेकिन इसका ज्यादा इस्तेमाल सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। यह हृदय रोग से पीड़ित मरीजों के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए एलोवेरा के जूस का सेवन करने से पहले आपको डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। और हां, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं और 12 साल से कम उम्र के बच्चों को भी एलोवेरा जूस लेने से बचना चाहिए। 
नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें