फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Healthy Diet: पुरुषों के लिए बहुत जरूरी है ओमेगा-3, हृदय रोगों के अलावा इस गंभीर कैंसर से भी होगा बचाव

Sat, 21 Dec 2024 07:43 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अध्ययनों से पता चलता है कि प्रोटीन और विटामिन्स के साथ अगर आप ओमेगा-3 फैटी एसिड वाली चीजों का भी सेवन शुरू कर देते हैं तो इससे कई लाभ मिल सकते हैं। इस पोषक तत्व को आमतौर पर हृदय स्वास्थ्य में सुधार के लिए जाना जाता है, पर क्या आप जानते हैं कि इससे आप एक गंभीर कैंसर से भी बचाव कर सकते हैं?
विज्ञापन
1 of 5
ओमेगा-3 के लाभ - फोटो : Freepik.com
शरीर को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो इसका सबसे आसान तरीका है आहार में सुधार करना। स्वस्थ और पौष्टिक चीजों से शरीर के लिए जरूरी आवश्यक तत्वों की आसानी से पूर्ति की जा सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हमें आहार के माध्यम से नियमित रूप से प्रोटीन, विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट्स की जरूरत होती है। ये पोषक तत्व न सिर्फ आपको फिट रखने में मदद करते हैं साथ ही कई गंभीर बीमारियों से बचा भी सकते हैं।

अध्ययनों से पता चलता है कि प्रोटीन और विटामिन्स के साथ अगर आप ओमेगा-3 फैटी एसिड वाली चीजों का भी सेवन शुरू कर देते हैं तो इससे कई लाभ मिल सकते हैं। इस पोषक तत्व को आमतौर पर हृदय स्वास्थ्य में सुधार के लिए जाना जाता है, पर क्या आप जानते हैं कि इससे आप एक गंभीर कैंसर से भी बचाव कर सकते हैं?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, पुरुषों को अपने आहार में ओमेगा-3 फैटी एसिड वाली चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए। क्यों? आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कैंसर से बचाव - फोटो : Freepik.com
ओमेगा-3 फैटी एसिड से प्रोस्टेट कैंसर में लाभ

एक नए शोध से पता चलता है कि ओमेगा-3 का अधिक सेवन प्रोस्टेट कैंसर के विकास को धीमा करने में आपके लिए मददगार हो सकता है। 

यूसीएलए हेल्थ जॉन्सन कॉम्प्रिहेंसिव कैंसर सेंटर के जांचकर्ताओं द्वारा किए गए एक अध्ययन में बताया गया है कि आहार में परिवर्तन जैसे ओमेगा-3 फैटी एसिड सहित अन्य पौष्टिक चीजों का सेवन करना पुरुषों को घातक प्रोस्टेट कैंसर से बचा सकता है। जर्नल ऑफ क्लिनिकल ऑन्कोलॉजी में प्रकाशित निष्कर्ष बताते हैं कि हाई ओमेगा-3 फैटी एसिड वाले आहार का सेवन प्रारंभिक चरण में प्रोस्टेट कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि दर को काफी कम कर देता है। अगर इसका नियमित सेवन किया जाए तो इस कैंसर से बचाव किया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रोस्टेट कैंसर से बचाव - फोटो : Freepik.com
क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

अध्ययन के प्रमुख लेखक और कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में यूरोलॉजी के प्रोफेसर डॉ. विलियम एरॉनसन कहते हैं, बहुत से पुरुष अपने कैंसर के जोखिमों को कम करने या इसको बढ़ने से रोकने के लिए आहार सहित जीवनशैली में बदलाव पर ध्यान देते हैं। हमारे निष्कर्ष बताते हैं कि अपने आहार में ओमेगा-3 फैटी एसिड वाली चीजों को शामिल करना आपके लिए बहुत लाभकारी हो सकता है।

इस कैंसर के निदान के पांच साल के भीतर लगभग 50% पुरुषों को सर्जरी या रेडिएशन थेरेपी से गुजरना पड़ता है। आहार में कुछ सुधार करके आप इन प्रक्रियाओं से बचे रह सकते हैं।

प्रोस्टेट कैंसर से बचान के अलावा भी ओमेगा-3 फैटी एसिड के सेवन के कई लाभ हैं।

4 of 5
हृदय रोगों से बचाव - फोटो : Freepik.com
हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

ओमेगा-3 फैटी एसिड हृदय संबंधी समस्याओं को कम करने में मदद करता है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार, ओमेगा-3 युक्त खाद्य पदार्थ हृदय रोगों के जोखिम को 20-30% तक कम कर सकते हैं। ओमेगा-3 शरीर में खराब वसा (ट्राइग्लिसराइड्स) को घटाता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। यह रक्तचाप को कम करके धमनियों पर दबाव को भी घटाता है।

साल 2019 के मेटा-विश्लेषण में पाया गया है कि ओमेगा-3 वाली चीजों का सेवन करने वाले लोगों में हार्ट अटैक का खतरा 28% तक था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मस्तिष्क की क्षमता कैसे बढाएं? - फोटो : Freepik.com
मस्तिष्क स्वास्थ्य और संज्ञानात्मक क्षमता को मिलता है बढ़ावा

ओमेगा-3 को मस्तिष्क की संरचना और कार्यक्षमता को बनाए रखने के लिए भी जाना जाता है। अध्ययनों में पाया गया है कि स्मृति और एकाग्रता में सुधार करने के लिए भी आहार से इस पोषक तत्व को प्राप्त करना जरूरी है। इतना ही  डिप्रेशन और चिंता से पीड़ित व्यक्तियों में ओमेगा-3 मानसिक स्वास्थ्य में सुधार भी करता है। 

साल 2016 की एक रिपोर्ट ने दिखाया कि ओमेगा-3 के सप्लीमेंट्स की मदद से बुजुर्गों में स्मृति और सोचने की क्षमता में को बेहतर बनाया जा सकता है।


--------------
स्रोत और संदर्भ
Prostate Cancer Risk And Omega-3 Fatty Acid Intake From Fish Oil


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें