फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेलपॉलिश के इस्तेमाल से हो सकता है बांझपन का खतरा, बरतें ये सावधानी

Fri, 16 Dec 2016 12:14 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
अपने नाखूनों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए बहुत सी लड़कियां नेलपॉलिश का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन ये कितना खतरनाक हो सकता है आप सोच भी नहीं सकतीं। इसके इस्तेमाल से स्किन कैंसर जैसे घातक रोग भी हो सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
नेल पेंट में स्मूथ फिनिशिंग के लिए टालुइन नाम का कैमिकल मिलाया जाता है। ये कैमिकल आमतौर पर कार में ईंधन डालने वाले गैसोलीन में इस्तेमाल किया जाता है। ये कैमिकल नर्वस सिस्टम और दिमाग के साथ- साथ रिप्रोडक्टिव सिस्टम को भी प्रभावित करता है।
विज्ञापन

3 of 6
नेल पेंट्स को लचीला बनाने के लिए डाइब्यूटाइल पैथेलेट का इस्तेमाल किया जाता है जो कि रिप्रोडेक्टिव ट्रैक्ट को नुकसान पहुंचाती है। यूरोप के कई देशों में इस कैमिकल के इस्तेमाल पर पाबंदी भी है।

4 of 6
शोधकर्ताओं ने जब नेलपॉलिश पर रिसर्च किया तो पाया, इसका इस्तेमाल करने से स्किन कैंसर भी हो सकता है। नेल पॉलिश में जैल मिलाया जाता है जो सूर्य की खतरनाक अल्ट्रावायलट किरणों को सोख लेता है और यही किरणें कैंसर को जन्म देती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
नेल पॉलिश बनाने में स्पिरिट का भी इस्तेमाल किया जाता है जो फेफड़ों को बुरी तरह से प्रभावित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नेलपॉलिश के खतरनाक असर से बचने के लिए इसे खरीदते समय लो रेंटिंग टॉक्सिटी (0-2) वाला ही प्रोडक्ट खरीदें। अगर आपको कोई रेटिंग नहीं दिखती तो प्रोडक्ट का लेबल चेक करें और टालुइन, फॉरमल्डिहाइड, डाइब्यूटाइल पैथेलेट जैसे खतरनाक तत्वों से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें