फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Fall Tips: कम उम्र में ही तेजी से झड़ रहे हैं आपके बाल? जान लें इसके पीछे के चार बड़े कारण

Sat, 21 Feb 2026 02:00 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Common Causes Of Hair Loss: आज के समय कम उम्र में बालों का झड़ना बहुत आम हो गया है। ऐसा होने के पीछे कई कारण हैं जिनमें से कुछ मुख्य कारणों के बारे में आपको भी जानना चाहिए। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं साथ ही बचाव के उपाय भी जानेंगे।
विज्ञापन
1 of 6
बालों के झड़ने की समस्या - फोटो : Freepik.com
Hair Care Tips For Men and Women: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बालों का झड़ना एक आम समस्या बन चुका है, लेकिन जब यह समस्या गंभीर रूप ले लेती है, तो यह मानसिक तनाव और चिंता का कारण बन जाती है। हैरानी की बात यह है कि आज के समय कम उम्र के लोगों में ये समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार दिन भर में 50 से 100 बालों का गिरना सामान्य है, लेकिन इससे अधिक बाल झड़ना इस बात का संकेत है कि आपके शरीर के भीतर कुछ ठीक नहीं है।

दरअसल बालों के झड़ने के पीछे कई कारण होते हैं, जिनमें कुछ प्रमुख कारणों के बारे में आपको भी जानना चाहिए। अच्छी बात यह है कि इनमें से कई कारणों को अलग समय रहते हैं सुधार लिया जाए तो बाल के झड़ने को कम किया जा सकता है। आइए एक-एक करके सरल भाषा में उन चार कारणों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
बालों के झड़ने की समस्या - फोटो : Freepik.com
अनुवांशिकता
बालों के झड़ने का सबसे प्रमुख कारण हार्मोनल बदलाव है, विशेषकर पुरुषों में DHT (Dihydrotestosterone) हार्मोन और महिलाओं में गर्भावस्था या मेनोपॉज के दौरान होने वाले बदलाव। इसके अलावा 'एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया' एक ऐसी स्थिति है जो परिवार के जीन के माध्यम से आती है। अगर आपके माता-पिता को बाल झड़ने की समस्या रही है, तो आपके बाल गिरने की संभावना बढ़ जाती है। हार्मोन में जरा सा भी उतार-चढ़ाव बालों के डेवलपमेंट साइकिल को प्रभावित कर देता है।
विज्ञापन

3 of 6
बाल झड़ने से परेशान महिला - फोटो : adobe stock
पोषक तत्वों की भारी कमी
बालों के स्वास्थ्य के लिए प्रोटीन, आयरन, बायोटिन और विटामिन-D बहुत जरूरी है। जब हम अपनी डाइट में जंक फूड अधिक और ताजी सब्जियां कम लेते हैं, तो बालों की जड़ों को पोषण मिलना बंद हो जाता है। आयरन की कमी से होने वाला 'एनीमिया' बालों के झड़ने का एक बहुत बड़ा कारण है, क्योंकि यह स्कैल्प तक ऑक्सीजन के प्रवाह को कम कर देता है। सही पोषण के बिना बाल पतले होकर टूटने लगते हैं।

ये भी पढ़ें- EBV: एक बार संक्रमण और जीवनभर का खतरा, कैंसर का भी कारण बन सकता है ये वायरस; 95% लोग हो चुके हैं शिकार
 

4 of 6
तनाव की वजह से बालों का झड़ना - फोटो : Adobe Stock
अत्यधिक तनाव और खराब जीवनशैली
क्या आप जानते हैं कि मानसिक तनाव आपके बालों को 'रेस्टिंग फेज' में डाल सकता है? इस स्थिति विज्ञान में 'टेलोजन एफ्लुवियम' कहते हैं, जिसमें अचानक भारी मात्रा में बाल झड़ने लगते हैं। नींद की कमी और काम का दबाव शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ाने लगता है, जो बालों के रोमों को नुकसान पहुंचाता है। इसके अलावा, धूम्रपान और शराब का सेवन भी स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित करता है, जिससे बाल जड़ से कमजोर हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें- Best Flour: डायबिटीज-लिवर रोगों से बचना है? इन दो आटे को बना लीजिए डाइट का हिस्सा, एक्सपर्ट भी मानते हैं फायदे
विज्ञापन

5 of 6
केमिकल की वजह से बाल झड़ने की समस्या - फोटो : Adobe Stock
केमिकल प्रोडक्ट्स और हीटिंग टूल्स का उपयोग
आजकल बालों को स्टाइलिश दिखाने के लिए लोग अक्सर ब्लो-ड्रायर, स्ट्रेटनर और कई तरह के केमिकल ट्रीटमेंट (जैसे रिबॉन्डिंग या कलरिंग) का सहारा लेते हैं। इन मशीनों से निकलने वाली अत्यधिक गर्मी बालों की नेचुरल नमी और 'केराटिन' प्रोटीन को खत्म कर देती है। केमिकल का बार-बार इस्तेमाल स्कैल्प को रूखा बना देता है, जिससे बाल बीच से टूटने लगते हैं। नेचुरल उत्पादों के बजाय सिंथेटिक शैंपू का उपयोग भी इस समस्या को बढ़ाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्वस्थ आहार का करें सेवन - फोटो : Freepik.com
समय पर उपचार और देखभाल
बालों का झड़ना रोकने और उनकी मजबूती बनाए रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है-
  • बालों को पोषण देने के लिए अपनी डाइट में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर चीजों का सेवन करें।
  • मानसिक तनाव बालों के लिए बहुत नुकसानदायक होता है, इसे कम करने के लिए नियमित योग या वर्कआउट का सहारा लें।
  • स्कैल्प की नियमित तेल मालिश करें, जिससे रक्त संचार बेहतर होता है और जड़ें मजबूत होती हैं।
  • अगर बाल असामान्य रूप से गुच्छों में गिर रहे हैं, तो यह थायराइड या किसी संक्रमण का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में तुरंत डर्मेटोलॉजिस्ट से मिलें।
  • ध्यान रखें कि महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स से मिलने वाली बाहरी चमक के बजाय बालों की आंतरिक सेहत और जड़ों की मजबूती अधिक महत्वपूर्ण होती है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें