फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Healthy Diet: सर्दियों में प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत है ये सब्जी, इससे शुगर लेवल बढ़ने का भी खतरा नहीं

Sat, 20 Jan 2024 07:40 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सब्जियों में प्रोटीन की मात्रा - फोटो : istock
शरीर को बेहतर पोषण के लिए कई प्रकार के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है, प्रोटीन उनमें से एक है। शरीर के ऊतकों के निर्माण और मरम्मत के साथ, एंजाइम-हार्मोन बनाने में प्रोटीन की आवश्यकता होती है। हड्डियों, रक्त, त्वचा और मांसपेशियों के निर्माण के लिए भी प्रोटीन का भरपूर मात्रा में सेवन किया जाना जरूरी होता है। आहार में कई ऐसी चीजें हैं जिनके सेवन से प्रोटीन की आसानी से पूर्ति की जा सकती है।

आहार विशेषज्ञ बताते हैं, सर्दियों में मिलने वाले कई फल और सब्जियों में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। हरी मटर ऐसी ही एक आसानी से मिलने वाली सब्जी है जो आवश्यक पोषक तत्वों के साथ प्रोटीन से भरपूर होती है। लगभग 100 ग्राम हरी मटर में 5 ग्राम प्रोटीन होता है।

सिर्फ प्रोटीन ही नहीं, हरी मटर में विभिन्न प्रकार के खनिज और विटामिन्स भी होते हैं जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मददगार हैं।
विज्ञापन

2 of 5
हरी मटर के फायदे - फोटो : getty images
प्रोटीन का बेहतर स्रोत है मटर

हरी मटर में कार्ब्स, प्रोटीन और फाइबर, विटामिन-ए और विटामिन-के सहित कई लाभकारी पोषक तत्व होते हैं। इनमें उचित मात्रा में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं। ये सब्जी पॉलीफेनॉल एंटीऑक्सीडेंट का भी समृद्ध स्रोत है, जो आपको कई क्रोनिक बीमारियों से बचाने में मदद कर सकती है। 

हरी मटर प्रोटीन के सबसे अच्छे पौधे पर आधारित स्रोतों में से एक है, जो फाइबर की उच्च मात्रा के कारण भूख को कम करती है साथ ही इसके कई बीमारियों में भी इससे लाभ हो सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
डायबिटीज की समस्या और उपचार - फोटो : istock
शुगर का स्तर रहता है कंट्रोल

हरी मटर में कई गुण होते हैं इनमें से एक है रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में सहायक गुण। ये लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) वाली सब्जी है, जिसका मतलब है कि इसके सेवन से आपका रक्त शर्करा नहीं बढ़ता है। इसके अलावा, हरी मटर फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होती है, जो रक्त शर्करा को नियंत्रित करने के लिए फायदेमंद हो सकती है। डायबिटीज के शिकार लोग भी मटर का सेवन करके स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

4 of 5
मटर में फाइबर की मात्रा - फोटो : getty images
पाचन स्वास्थ्य में मददगार है फाइबर

मटर में प्रभावशाली मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। सबसे पहले, फाइबर आपकी आंतों में मौजूद गुड बैक्टीरिया को पोषण देता है, उन्हें स्वस्थ रखता है और अस्वास्थ्यकर बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है। ये कुछ सामान्य गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल स्थितियों- इंफ्लामेटरी बाउल सिंड्रोम और कोलन से संबंधित बीमारियों के विकास के जोखिम को कम कर सकती है। इसे दैनिक आहार में शामिल करने से कई प्रकार के लाभ हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हार्ट के लिए फायदेमंद है मटर - फोटो : istock
हृदय की सेहत में होता है सुधार

हरी मटर में मैग्नीशियम, पोटेशियम और कैल्शियम जैसे हृदय-स्वास्थ के लिए आवश्यक खनिजों की भी अच्छी मात्रा होती है। इन पोषक तत्वों से भरपूर आहार उच्च रक्तचाप को रोकने में सहायक हो सकते हैं, जिससे हृदय रोगों का जोखिम कम होता है। हरी मटर में उच्च फाइबर सामग्री भी होती है जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार है। कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने वाले गुण के कारण इससे हृदय स्वास्थ्य में विशेष लाभ मिल सकता है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें