फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदरक के ये घरेलू नुस्खे आपको कई बीमारियों से दिलाएंगे छुटकारा

Sat, 08 Feb 2020 09:25 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अदरक वाली चाय
अदरक सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। कई बीमारियों में यह घरेलू नुस्खे के तौर पर इस्तेमाल होता है। इसी वजह से अदरक को सुपरफूड भी कहा जाता है। अगर खाने की बात आए तो यह उसके जायके को दोगुना कर देता है। अदरक को कई स्वास्थ्य समस्याओं में ऐसे ही खाया जाता है और ये रामबाण की तरह काम करता है। आइए जानते हैं अदरक के फायदे..

 
विज्ञापन

2 of 5
ginger - फोटो : file photo
अगर आपको पाचन संबंधी दिक्कत है तो आपको दिन में 1.2 ग्राम से ज्यादा अदरक का सेवन नहीं करना चाहिए। कई बार महिलाएं वजन घटाने के लिए भी अदरक का सेवन करती हैं। अगर आप ऐसा कर रही हैं तो एक ग्राम से ज्यादा अदरक न लें। अगर आप हर दिन सब्जी में अदरक डालते हैं तो आपको वात रोगों से मुक्त मिलती है। कब्ज से लेकर गैस की समस्या दूर होती है।

विज्ञापन

3 of 5
ginger
खांसी और जुकाम में भी अदरक बेहद लाभकारी होता है। अदरक का सुखाया रूप सौंठ कहलाता है। अगर आपको पेशाब संबंधी समस्याएं हैं तो आप अदरक का ताजा रस पिएं। इसी तरह अगर आपके कमर में दर्द रहता है तो आपको अदरक और गुड़ को मट्ठे में मिलाकर पीना चाहिए।
 

4 of 5
ginger
अदरक का रस शहद में मिलाकर लेने से क्षय रोग में फायदा होता है। अगर आपको खांसी हो रही है तो आप रात में दूध में अदरक मिलाकर पिएं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ginger - फोटो : file photo
हिचकी आने पर अदरक का टुकड़ा मुंह में डाल लें। यह समस्या ठीक हो जाएगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें