फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थायरॉइड भी होगा कंट्रोल और इम्यून सिस्टम भी होगा मजबूत, बस करें इन चार फलों का सेवन

Fri, 17 Sep 2021 01:14 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
थायरॉइड और इम्यून सिस्टम - फोटो : iStock
प्रिया पांडेय
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में किसी के पास भी समय नहीं है। लोग अपने काम में डूबे रहते हैं और किसी से मिलना तो दूर लोगों के पास खाना खाने तक का ठीक से समय नहीं होता है। वहीं, आजकल लोग घर के खाने की जगह पर जंक फूड का काफी ज्यादा सेवन करते हैं। ये खाने में स्वादिष्ट तो होता है, लेकिन ये कई बीमारियों को जन्म देने का काम भी करता है। पहले इस खाने से वजन बढ़ता है और फिर कई गंभीर बीमरियों बीमारियों की चपेट में लोग आने लगते हैं। जैसे आप थायरॉइड को ही ले लीजिए। हमारे खराब खानपान की वजह से इस समस्या का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। इसलिए जरूरी है कि कुछ चीजों का सेवन किया जाए। तो चलिए हम आपको उन फलों के बारे में बताते हैं, जिनका सेवन करके आपको लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
थायरॉइड और इम्यून सिस्टम - फोटो : पेक्सेल्स
सेब
  • सेब थायरॉइड के लिए काफी फायदेमंद होता है। रोजाना एक सेब खाने से वजन बढ़ने से रोका जा सकता है, ब्लड शुगर लेवल को मैनेज किया जा सकता है और थायरॉइड ग्लैंड को भी काम करने की स्थिति में रखा जा सकता है। सेब शरीर को डिटॉक्सीफाई कर सकता है, जिससे थायरॉइड ग्रंथि को अच्छी तरह से काम करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन

3 of 5
थायरॉइड और इम्यून सिस्टम - फोटो : Pixabay
बेरीज
  • बेरीज एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जिसकी वजह से ये थायरॉइड अंगों के लिए बेहतर मानी जाती है। इसके सेवन से थायरॉइड हार्मोन को सुचारू रूप से कार्य करने में भी मदद मिलती है। ऐसे में आप ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी या जंगली ब्लूबेरी का सेवन कर सकते हैं।

4 of 5
थायरॉइड और इम्यून सिस्टम - फोटो : Pixabay
संतरा
  • संतरा इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने के साथ ही थायरॉइड में भी काफी लाभकारी माना जाता है। संतरे में विटामिन-सी और एंटी ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो मानव शरीर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं और मुक्त कणों को बेअसर करते हैं, क्योंकि ये मुक्त कण थायरॉइड ग्रंथि में सूजन पैदा करते हैं और इसके कामकाज को प्रभावित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
थायरॉइड और इम्यून सिस्टम - फोटो : Pixabay
नींबू
  • नींबू में विटामिन-सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो हमारे शरीर को कई लाभ देने का काम करती है, जिसमें से एक है इम्यून सिस्टम को मजबूत करना। ऐसे में आप नींबू पानी, नींबू वाली चाय या नींबू का आचार के रूप मे भी सेवन कर सकते हैं।

नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें