फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन तरीकों से करें पनीर का सेवन, स्वास्थ्य की दृष्टि से रहेगा लाभदायक

Mon, 22 Mar 2021 02:07 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
पनीर खाने से कई सारे फायदे पहुंचते हैं - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय खान पान की रवायत में पनीर का एक महत्त्वपूर्ण स्थान है। बहुत जरूरी है कि इसका स्वाद के साथ पोषण की दृष्टि से भी लाभ लिया जाए। पनीर खाने से कई सारे फायदे पहुंचते हैं लेकिन अधिकांश लोग पनीर को स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं मानते हैं। इसका सही पोषण न मिलने का कारण है इसके व्यंजनों में इतना तेल या चिकनाहट, खड़े मसाले और बनाने के तरीकों में लापरवाही होना, ऊपर से इतनी हैवी ग्रेवी सीधा वजन बढ़ाने और बीमारियों का साधन है। ऐसे में यह ध्यान रखने योग्य बात है कि पनीर का किस तरह सेवन किया जाए कि इससे स्वास्थ्य लाभ मिले। अगली स्लाइड्स से  सुश्री आशिमा  नय्यर, डायटीशियन, पारस  हॉस्पिटल ,पंचकूला से जानिए किन तरीकों से पनीर का सेवन करने से मिल सकेंगे लाभ। 

विज्ञापन

2 of 8
पेट संबंधी किसी बीमारी से जूझ रहें हैं तो इसका सेवन न करें - फोटो : Social media

ऐसे समय में न करें पनीर का सेवन
यदि पेट संबंधी किसी बीमारी से जूझ रहें हैं तो बिलकुल भी इसका सेवन न करें। साथ ही यदि होटल या रेस्तरां आदि की बात करें तो कई जगह होने वाली लापरवाही से सभी वाकिफ हैं, जिसमें ग्रेवी बनाने में की गयी लापरवाही, इसके अलावा लम्बे समय तक बनाकर रखे पड़े पनीर टिक्का और कई दिनों तक पड़ा पनीर बना दिया जाना भी शामिल है। ऐसे में ये सब खाने में सावधानी बरतें। जिन लोगों को पनीर से किसी प्रकार की एलर्जी होती है, इसका सेवन न करें।

विज्ञापन

3 of 8
मांसपेशियाँ मजबूत होती हैं - फोटो : social media

पनीर के सेवन से होने वाले फायदे

प्रोटीन व कैल्शियम से है भरपूर
सबसे पहले यह जान लें कि पनीर प्रोटीन और कैल्शियम का बहुत अच्छा माध्यम है, जिससे मांसपेशियाँ मजबूत होती हैं साथ ही हड्डियों को भी अच्छी खुराक मिलती है। साथ ही यह विटामिन डी का भी बहुत अच्छा स्रोत है जो शरीर के लिए आवश्यक तत्व है।

4 of 8
वजन बढ़ने की संभावना कम होती है - फोटो : pixa

वजन घटाने में सहायक
दरअसल पनीर मे हाई प्रोटीन होने की वजह से इसे कम मात्रा में खाने से भी भर पेट भोजन का अहसास होता है जिससे और कुछ खाने और वजन बढ़ने की संभावना कम होती है। इसलिए वजन घटाने की इच्छा रखने वाले लोग अपने डाइट प्लान में पनीर की मात्रा जोड़ें और लाभ उठायें।

विज्ञापन

5 of 8
खराब कोलेस्ट्रोल” को कम करने में मदद करता है - फोटो : Pixabay

कैंसर व हृदयरोग में भी सहायक
पनीर का सेवन करने से हृदयरोगों की रोकथाम में मदद मिलती है, साथ ही यह “खराब कोलेस्ट्रोल” को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा पनीर कैंसर की कोशिकाओं के विकास को रोकता है।

 

विज्ञापन

6 of 8
पनीर से बना सलाद खाने की ओर रुख करें - फोटो : instagram

स्वास्थ्य की दृष्टि से इस तरह करें पनीर का सेवन- 

पनीर से बना सलाद
यदि आप पनीर खाने के शौकीन हैं तो सबसे सही फैसला आपका यही होगा कि डीप फ्राइड या ज्यादा पके और हैवी ग्रेवी वाले पनीर के व्यंजन खाने के बजाय पनीर से बना सलाद खाने की ओर रुख करें, इसे स्वाद की दृष्टि के बजाय सेहत की दृष्टि से देखें, हालाँकि पनीर हरेक व्यंजन में उतना ही स्वादिष्ट लगता है।

विज्ञापन

7 of 8
नमक व काली मिर्च डालकर बहुत स्वाद से खाया जा सकता है - फोटो : सोशल मीडिया

हेल्दी रेसिपी का करें चयन
कच्चा पनीर खाने की कोशिश करें, पनीर के टुकड़े कर नमक व काली मिर्च डालकर बहुत स्वाद से खाया जा सकता है। यूट्यूब व रेसिपी की मैगजीन आदि पनीर कि हेल्दी डिशेज बनाने के तरीकों से भरी पड़ी हैं, अपनी पसंद से किसी भी व्यंजन का चयन करें और स्वाद से खाएं, इसके अलवा:-
- पनीर ब्रोकली सलाद
-ओट्स पालक पनीर उत्तपम
- पनीर टोस्ट आदि खोज सकते हैं।

विज्ञापन

8 of 8
अच्छी तरह धो लें - फोटो : Instagram

पनीर के रख रखाव का तरीका:-

- हमेशा रेफ्रीजरेटर में रखें, और दो से तीन दिन की अवधि में ही इस्तेमाल कर लें
- कोई भी व्यंजन बनाने से पहले अच्छी तरह धो लें
- कोशिश करें कि बाजार से लाने और व्यंजन बनाने की अवधि में ज्यादा अंतर न हो, क्योंकिं उसमे बैक्टीरिया पनपने की संभावना होती है।
- कोशिश करें कि पनीर से बने व्यंजन बाहर से खाने के बजाय घर पर ही लाकर बनाएं ताकि व्यंजन की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें