फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: दांतों और मसूड़ों के लिए बहुत नुकसानदायक हैं ये चीजें, तुरंत बना लें इनसे दूरी

Sun, 19 Dec 2021 03:38 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दांतों को कैसे स्वस्थ रखें? - फोटो : getty images
Medically Reviewed by-
डॉ दरख्शां
(मौखिक और दंत रोग विशेषज्ञ)
लखनऊ


शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए भोजन का सही तरीके से पाचन और पोषक तत्वों का अवशोषण होना आवश्यक माना जाता है। इसके लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ अच्छे से चबा-चबाकर भोजन करने का सलाह देते हैं। पर अगर आपके दांत ही स्वस्थ नहीं हैं, तो भोजन को चबाना और फिर इसका पाचन हो पाना, सबकुछ कठिन हो जाता है। अपने दैनिक व्यस्त जीवन में, हम अक्सर अपने मौखिक स्वास्थ्य का उचित ध्यान देना भूल जाते हैं। यही कारण है कि लोगों को दांतों और मसूड़ों से संबंधित कई तरह की गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कुछ लोगों को दांत निकलवाने तक पड़ जाते हैं।

दंत रोग विशेषज्ञ बताते हैं, खाने से लेकर बोलने तक, हमारी रोजमर्रा की जीवनशैली में दांतों की अहम भूमिका होती हैं। ऐसे में यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण हो जाता है कि हमारे दांत मजबूत और स्वस्थ रहें। मौखिक स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले कारकों में आहार की भूमिका को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है। ऐसे में हमें उन चीजों के सेवन से परहेज करना चाहिए जो दांतों और मसूडों की सेहत को प्रभावित कर सकती हों। आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
दांतों में सड़न का कारण बन सकते हैं कुछ खाद्य पदार्थ - फोटो : freepick
मीठे पेय पदार्थ
दंत रोग विशेषज्ञ डॉ दरख्शां बताती हैं, ऐडेड शुगर वाले पेय पदार्थ जैसे सॉफ्ट ड्रिंक और सोडा आदि न सिर्फ वजन बढ़ाने, ब्लड ग्लूकोज के स्तर को प्रभावित करने का कारण बनते हैं, साथ ही यह दांतों के लिए भी मुसीबत का कारण बन सकते हैं। ऐसे खाद्य-पेय पदार्थ दांतों को एसेडिक डैमेज भी पहुंचा सकते हैं इसलिए इनसे बचना चाहिए। अगर इनका सेवन कर रहे हैं तो तुरंत अच्छी तरह से मुंह की साफ-सफाई करें।
विज्ञापन

3 of 5
चिप्स हो सकते हैं दांतों के लिए नुकसानदायक - फोटो : Pixabay
पैक्ड चिप्स
दंत रोग विशेषज्ञ बताती हैं, स्टार्चयुक्त खाद्य पदार्थ अक्सर दांतों में फंस जाते हैं, जिन्हें अगर ठीक से साफ न किया जाए तो वह कैविटी का कारण बन सकते हैं। इसलिए दांतों को स्वस्थ रखने के लिए आलू के चिप्स, फ्राइज और अन्य स्टार्चयुक्त खाद्य पदार्थों के अधिक सेवन से बचने की सलाह दी जाती है। अगर इनका सेवन कर रहे हैं तो मुंह की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।

4 of 5
नुकसानदायक है शराब - फोटो : Pixabay
शराब है बहुत नुकसानदायक
यदि आप नियमित रूप से शराब पीते हैं, तो यह आदत आपके लिवर के साथ दांतों को भी खराब कर सकती है। शराब, कॉफी, चाय जैसे पेय पदार्थ दांतों के पीलेपन की समस्या को जन्म देते है। ऐसे लोगों के दांतों पर अक्सर दाग जैसा देखा जा सकता। इसके अलावा, नियमित रूप से शराब के सेवन से दांतों की सड़न और ऊपरी परत के क्षरण की भी समस्या हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टॉफी और चॉकलेट है नुकसानदायक - फोटो : getty images
कैंडीज और चॉकलेट
बच्चों को अक्सर कैंडीज के ज्यादा सेवन से परहेज करने की सलाह दी जाती है क्योंकि इससे दांतों को नुकसान हो सकता है। विभिन्न प्रकार की कैंडीज और चॉकलेट आदि में अस्वास्थ्यकर और अधिक मात्रा में चीनी होती है। इसके अलावा चिपचिपी कैंडी दांतों में फंस सकती है जिसके कारण कैविटी का खतरा बढ़ जाता है।
डॉ दरख्शां बताती हैं, कुछ भी खाने के बाद अच्छे से कुल्ला कर लेने से दांतों में फंसे अवशेष निकल जाते हैं, जिससे सड़न के खतरे को कम किया जा सकता है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें