फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेषज्ञों की चेतावनी: ऐसी चीजों का अधिक सेवन छीन सकती हैं आपकी 'खुशियां', समय रहते बना लें इनसे दूरी

Fri, 07 Jan 2022 07:44 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
मूड संबंधी विकारों के कारण - फोटो : Pixabay
कई अध्ययनों में स्पष्ट हो चुका है कि आहार, हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि आहार का हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर भी उतना ही प्रभाव पड़ता है? स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि हम जिस तरह का भोजन करते हैं, वह हमारे मूड और मानसिक स्वास्थ्य के निर्धारण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। तो अगर आपका मूड अक्सर खराब रहता है, आपको कुछ भी अच्छा नहीं लगता या ज्यादा चिड़चिड़ापन महसूस करते हैं तो एक बार अपने आहार में बदलाव के बारे में जरूर विचार करें।

आपने ऐसे खाद्य पदार्थ देखे होंगे जिन्हें मूड-बूस्टिंग फूड्स कहा जाता है। इसी तरह कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे भी होते हैं जो न सिर्फ शारीरिक बल्कि हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में जानते हैं, जिनका अधिक सेवन करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है, यह आपके मूड को बिगाड़ सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
ग्लूटेन फ्री चीजों का सेवन - फोटो : Pixabay
ग्लूटेन वाली चीजें
आमतौर पर जिन लोगों को ग्लूटेन एलर्जी की समस्या होती हैं, उन्हें ग्लूटेन का सेवन न करने की सलाह दी जाती है, पर क्या आप जानते हैं कि ग्लूटेन का अधिक सेवन मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकता है। कुछ अध्ययनों ने ग्लूटेन और खराब मानसिक स्वास्थ्य के संबंध के बारे में बताया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ दैनिक आहार में ग्लूटेन के सेवन को सीमित करने की सलाह देते हैं। गेहूं, पास्ता आदि में ग्लूटेन की मात्रा अधिक होती है।
विज्ञापन

3 of 4
मीठी चीजों से करें परहेज - फोटो : Pixabay
ऐडेड शुगर वाली चीजें
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक ज्यादा मीठी चीजें न केवल डायबिटीज के खतरे को बढ़ा देती हैं साथ ही यह आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अच्छी नहीं मानी जाती हैं। ज्यादा चीनी या ऐडेड शुगर वाली चीजों का अधिक सेवन करने से आंत के माइक्रोबायोम में असंतुलन हो सकता है जो मूड को काफी हद तक प्रभावित कर सकती हैं। इसलिए चीनी के सेवन को कम करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

4 of 4
प्रोसेस्ड फूड हैं हानिकारक - फोटो : iStock
प्रोसेस्ड फूड
कई अध्ययनों में प्रोसेस्ड फूड के अधिक सेवन को सेहत के लिए विशेष नुकसानदायक बताया गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, प्रोसेस्ड फूड के अधिक सेवन से चिंता, उदासी और अवसाद जैसी दिक्कतें बढ़ जाती हैं, ऐसे में अगर आपको भी मूड संबंधी समस्या रहती हैं तो इन खाद्य पदार्थों से दूरी बना लेना बेहतर माना जाता है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें