Medically Reviewed By-
डॉ विवेक सहाय
(वरिष्ठ चिकित्सक, इंटेंसिव केयर)
लखनऊ, उत्तर प्रदेश
भारत सहित दुनिया के तमाम देशों में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। भारत में तेजी से बढ़ते संक्रमण के मामलों ने देश में तीसरी लहर की आशंकाओं को बढ़ा दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के एक लाख 17 हजार नए मामले सामने आए हैं जो कि पिछले सात महीनों में सबसे अधिक है। वहीं देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमितों की संख्या भी बढ़कर 3000 के पार हो गई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक ओमिक्रॉन वैरिएंट अब तक का सबसे अधिक संक्रामक वैरिएंट है, हालांकि गंभीरता के मामले में अब भी डेल्टा वैरिएंट ही गंभीर चिंता का कारण बना हुआ है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक भले ही देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले बढ़ रहे हैं, फिर भी डेल्टा अब भी बड़े संकट का कारण बना हुआ है। डेल्टा के कारण लोगों में अब भी गंभीर लक्षण और जटिलताएं देखने को मिल रही है, ऐसे में सभी लोगों को कोरोना से लगातार बचाव के उपाय करते रहने चाहिए। आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में विस्तार से जानते हैं।