फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: दिवाली में चटोरी हो हुई जबान को करें कंट्रोल, इन तरीकों से करें बॉडी डिटॉक्स, हो जाएंगे हल्के

Sat, 18 Oct 2025 10:54 AM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Body Detox Before Diwali: दिवाली का त्योहार नजदीक आ रहा है लोग अभी से इसकी तैयारी में लगे हुए हैं, लेकिन क्या आपने अपने शरीर को तैयार कर लिया है? आइए इस लेख में इसी के बारे में डॉक्टर से जानते हैं कि अभी से शरीर को डिटॉक्स करने के लिए क्या करना चाहिए?
विज्ञापन
1 of 5
दिवाली से पहले शरीर को ऐसे करें डिटॉक्स - फोटो : Amar Ujala
Body Detox Before Diwali: दिवाली के त्योहार से पहले ही हमारे खान-पान का रूटीन बिगड़ने लगता है। मिठाइयां, पकवान और दावतों का सिलसिला शुरू होने से पहले, शरीर को डिटॉक्स करना बहुत जरूरी है। बॉडी डिटॉक्स का मतलब है शरीर से उन हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालना जो तनाव, प्रदूषण और अनहेल्दी खानपान के कारण जमा होते हैं। दिवाली मिठाइयों का त्योहार है ये बात सभी को पता है ऐसे में अगर आप अपने शरीर को पहले से डिटॉक्स नहीं करते हैं तो कई बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है।

इसलिए अगर आप दिवाली में लजीज पकवान और मिठाइयों का आनंद लेना चाहते हैं तो अभी शरीर को डिटॉक्स करना बहुत जरूरी है। यह डिटॉक्स प्रक्रिया न केवल आपके पाचन तंत्र को बेहतर बनाती है, बल्कि आपकी त्वचा को चमकदार बनाती है और एनर्जी लेवल को भी बढ़ाती है। इसी विषय में हमने ओडिशा के निजी अस्पताल में काम करने वाले डॉक्टर रवि कुशवाहा से बात की।

उन्होंने दिवाली से पहले शरीर को डिटॉक्स करने के लिए कुछ सरल उपाय सुझाएं हैं, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए। डॉक्टर कुशवाहा सुझाव देते हैं कि मौसम बदल रहा है, ऐसे में इन नियमों का इसलिए भी जरूरी है कि बदलते मौसम में वायरल इंफेक्शन और सर्दी-जुकाम का खतरा बढ़ जाता है। आप इन नियमों का पालन करके खुद को स्वस्थ रख सकते हैं और दिवाली का अच्छे से आनंद ले सकते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
पर्याप्त पानी पिएं - फोटो : Freepik.com
पर्याप्त पानी पिएं
डॉक्टर कुशवाहा के अनुसार डिटॉक्स प्रक्रिया का सबसे जरूरी हिस्सा है पानी पीना। पानी टॉक्सिन्स को पतला करता है और उन्हें किडनी के माध्यम से बाहर निकालने में मदद करता है। इसके अलावा रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू डालकर पिएं। नींबू में मौजूद विटामिन-सी लिवर में पित्त के उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे लिवर की सफाई में मदद मिलती है।

ये भी पढ़ें- World Osteoporosis Day 2025: क्या बिना चोट लगे भी टूट सकती है हड्डी? जानें ऑस्टियोपोरोसिस के चार खतरनाक लक्षण
विज्ञापन

3 of 5
हरी पत्तेदार सब्जियां - फोटो : freepik
लिवर के लिए हरी सब्जियां
डॉक्टर कुशवाहा के मुताबिक लिवर का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। लिवर को डिटॉक्स करने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी और ब्रोकली अपनी डाइट में शामिल करें। इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो लिवर एंजाइमों को डिटॉक्सिफिकेशन प्रक्रिया में तेजी लाने में मदद करते हैं। रोजाना हल्दी का सेवन भी फायदेमंद है, क्योंकि इसमें मौजूद करक्यूमिन लिवर की सूजन को कम करता है।

ये भी पढ़ें- Diwali 2025: बस इन चार बातों को बांध लें गांठ, त्योहारों में मिठाइयां और पकवान खाने पर भी नहीं बढ़ेगा वजन

4 of 5
दौड़ना - फोटो : Adobe Stock
शारीरिक गतिविधि और पसीना बहाना जरूरी
डिटॉक्स के लिए केवल डाइट ही नहीं, रोजाना आधे घंटे का वर्कआउट भी जरूरी है। डॉक्टर कुशवाहा बताते हैं कि तेज चलना, दौड़ना या योग करने से पसीना आता है, जिसके जरिए शरीर की त्वचा के पोर्स से कई टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं। यह रक्त संचार को भी बढ़ाता है, जो लिवर और किडनी को उनके सफाई कार्य में मदद करता है, और इस तरह पूरा शरीर डिटॉक्स हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जंक फूड - फोटो : Adobe Stock
चीनी और प्रोसेस्ड फूड्स से परहेज करें
शरीर को डिटॉक्स करने के लिए अभी कुछ दिनों के लिए चीनी, मैदा और प्रोसेस्ड फूड्स (तले हुए स्नैक्स) से पूरी तरह दूरी बना लें।  डॉक्टर कुशवाहा के मुताबिक ये चीजें शरीर में सूजन को बढ़ाती हैं और लिवर पर अनावश्यक बोझ डालती हैं।

इसका मतलब ये नहीं है कि आप दिवाली के दिन भी मिठाई न खाएं, आप अभी से शरीर को तैयार रखें कि दिवाली के अगर आप लजीज पकवान खाते हैं तो आपका शरीर उसे आसानी से पचा ले। फिलहाल के लिए आप इनकी जगह फाइबर से भरपूर फल जैसे सेब, केला और सब्जा सीड्स का सेवन करें।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें