Disadvantages of Wearing Earphones: आज की आधुनिक दुनिया में ईयरफोन या हेडफोन हमारी दिनचर्या का एक अनिवार्य हिस्सा बन चुके हैं। चाहे संगीत सुनना हो, पॉडकास्ट देखना हो, या घंटों तक ऑनलाइन मीटिंग करना हो, ईयरफोन का इस्तेमाल अब महज सुविधा नहीं, बल्कि एक जरूरत बन गया है। लेकिन विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि ईयरफोन का लंबे समय तक और तेज आवाज में इस्तेमाल आपकी सुनने की क्षमता के लिए एक गंभीर खतरा पैदा कर रहा है। इस समस्या को नॉइस इंड्यूस्ड हियरिंग लॉस (एनआईएचएल) कहा जाता है।
ईयरफोन सीधे कान के पर्दे के करीब ध्वनि तरंगें भेजते हैं, जिससे कान के अंदर की संवेदनशील कोशिकाएं क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। एक बार क्षतिग्रस्त होने पर, ये कोशिकाएं ठीक नहीं होतीं, और यही स्थायी बहरापन या टिनिटस (कान में लगातार घंटियों की आवाज) का कारण बन सकता है। यह जोखिम अब किसी एक उम्र समूह तक सीमित नहीं है, बल्कि युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। इसलिए यह जानना अत्यंत आवश्यक है कि आप अपने कानों को सुरक्षित रखने के लिए दिनभर में ईयरफोन का इस्तेमाल कितनी देर और किस वाल्यूम पर कर करें।