अलसी के बीज
- फोटो : freepik.com
क्या कहते हैं आहार विशेषज्ञ?
आहार विशेषज्ञ बताती हैं, अलसी के बीज की तासीर गर्म होती है ऐसे में इसके कारण आपको कई प्रकार की असहजता की समस्या हो सकती है। हालांकि ऐसा नहीं है कि गर्मियों में अलसी के बीज बिल्कुल नहीं खाने चाहिए, आप इसका सेवन संयमित मात्रा में कर सकते हैं। रोजाना एक चम्मच की मात्रा में कम से कम छह-आठ घंटे भीगे हुए अलसी के बीज का सेवन सुरक्षित माना जा सकता है। हालांकि अधिक मात्रा में इसके कारण पेट में सूजन, अपच सहित अन्य प्रकार की पाचन समस्याएं हो सकती हैं।