मां बनना हर महिला के लिए खास होता है। आजकल के समय में खानपान में गड़बड़ी और कई शारीरिक समस्याओं की वजहों से महिलाओं को कंसीव करने में दिक्कत होती है। जिसकी वजह से ज्यादातर महिलाएं तनाव में रहती है। ऐसे में कुछ फर्टिलिटी फूड कंसीव करने में आपकी मदद कर सकते हैं।
पढ़ें- फिटनेस के लिए विराट कोहली ने छोड़ दिया अपना फेवरेट फूड, सालों से नहीं खाया मीठा
विज्ञापन
2 of 6
फिटनेस
पीले और नारंगी रंग की सब्जियों को डाइट में करें शामिल
पीले और नारंगी रंग की सब्जियों में एंटी ऑक्सिडेंट और बीटा केरोटीन होता है। ये महिलाओं में हॉर्मोन्स को संतुलित करने का काम करता है। जिसकी वजह से कंसीव होने में मदद मिलती है।
पढे़ं- स्टडी में खुलासा, खाली पेट पानी पीने से होता है ये बड़ा फायदा
विज्ञापन
3 of 6
फिटनेस
डिहाइड्रेशन से बचें
पानी पीना सेहत के लिए अच्छा रहता है। इससे शरीर डिहाइड्रेशन का शिकार नहीं होता साथ ही कंसीव करने में मदद मिलती है। पानी पीने से प्रजनन अंग ठीक तरह से काम करते हैं और प्राकृतिक तरल पदार्थ आसानी से स्पर्म सर्विक्स तक पहुंचते हैं।
पढ़ें- शाहिद ने राजा बनने के लिए 40 दिन तक दी ये कुर्बानी, तब जाकर हासिल हुईं 'पद्मावती'
4 of 6
फिटनेस
साबुत अनाज
साबुत अनाज भी महिलाओं को कंसीव करने में मदद करता है। ब्राउन राइस, गेहूं की ब्रेड, बींस और फ्लैक्स सीड को जरूर शामिल करें। इन रेशायुक्त आहारों को डाइजस्ट करने में आसानी होगी। साथ ही शरीर से विषैले तत्व नहीं रहेंगे।
पढ़ें- रिसर्च में सेहत से जुड़ा खुलासा, खाना खाने से पहले पुरुष ये खबर जरूर पढ़ लें
विज्ञापन
5 of 6
फिटनेस
हरी सब्जियां
हरी सब्जियां सेहत के लिए अच्छी रहती हैं। इसके साथ ही ये प्रजनन अंगों को स्वस्थ रखने का काम भी करती है। हरी पत्तेदार सब्जियों में आयरन, फॉलिक एसिड और एंटी ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। वहीं बंदगोभी, फूलगोली और ब्रोकली में इनडोलीमिथेन नामक तत्व होता है जो कि फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद करता है।
पढ़ें- इस बदलते मौसम में रोज खाएं ये 5 चीजें, बीमारी भागेगी कोसों दूर