माॅर्निंग वाॅक
- फोटो : pixabay
शुरू में ज्यादा तेज गति नहीं
फिजियोथेरेपिस्ट और फिटनेस एक्सपर्ट डॉ. अमित अग्रवाल कहते हैं, मॉर्निंग वॉक करने का भी एक सही तरीका होता है, जिस पर काफी लोग, खासकर महिलाएं ध्यान नहीं देती हैं। मॉर्निंग वॉक पर जाने से पहले थोड़ा पानी जरूर पींए। कुछ हल्का-फुल्का नाश्ता भी कर सकती हैं, जैसे कि ओट्स, केले या शकरगंद। शूज का चयन भी अपने पैरों के अनुसार करें, ताकि चलने में दिक्कत न हो। शुरू में चलते समय ज्यादा तेज गति में चलने से बचें। किसी दूसरे को देखकर मॉर्निंग वॉक न करें, बल्कि अपनी सुविधानुसार ही करें और मॉर्निंग वॉक के अंत में भी थोड़ा पानी जरूर पीएं।