वायरल संक्रमण के लक्षणों के बारे में जानिए
- फोटो : istock
कैसे करें इस संक्रमण से बचाव
मेडिकल रिपोर्ट्स के मुताबिक MERS-CoV ज्यादातर उन लोगों में फैलता है जो चरवाहों या ऊंट के संपर्क में आते हैं। इसके अलावा किसी संक्रमित व्यक्ति के साथ रहने से भी इसके संक्रमण का खतरा अधिक हो सकता है। MERS-CoV संक्रमण को रोकने के लिए वर्तमान में कोई टीका नहीं है। लेकिन कुछ उपायों को अपनाकर इसके जोखिमों को कम करने में मदद मिल सकती है।
- अपने हाथ धोते रहें। साबुन और पानी से कम से कम 20 सेकंड तक हाथ धोएं।
- खांसते या छींकते समय अपनी नाक और मुंह को रुमाल से ढकें।
- बार-बार छुई जाने वाली सतहों को छूने के बाद हाथों की स्वच्छता का विशेष ख्याल रखें।
- बीमार लोगों के साथ व्यक्तिगत चीजों को साझा न करें।
----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।