फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायबिटीज और एसिडिटी से लेकर वजन कम करने का कारगर उपाय हैं ये छोटे दाने, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत

Thu, 28 Jan 2021 07:04 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दादी और नानी मां के घरेलू नुस्खों के बारे में आपने बहुत कुछ सुना होगा। छोटी से छोटी समस्या और बड़ी से बड़ी बीमारी में कई बार घरेलू नुस्खे रामबाण इलाज साबित हो जाते हैं। अनियमित जीवनशैली और अनियमित खानपान के कारण पेट दर्द, एसिडिटी, शुगर जैसी समस्याएं आम बात है। घरेलू नुस्खों की जानकारी रहने से हमें बार-बार डॉक्टर के पास दौड़ने की जरूरत नहीं पड़ती। किचन में रखी छोटी से छोटी चीज भी आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है और आपको एलोपैथिक दवाओं से दूर रखती है। आइए, जानते हैं एक ऐसी ही गुणकारी चीज के बारे में:
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आज हम बात कर रहे हैं मेथी दाने की, जिसका उपयोग हमारी रसोई में मसाले के रूप में किया जाता रहा है। मेथी दाना हमारे भोजन में स्वाद तो बढ़ाता ही है, यह हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। सुबह के समय मेथी दाना खाने से आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में: 
विज्ञापन

3 of 7
मेथी दाना पानी - फोटो : Pixabay
  • एक चम्मच मेथी दाने को रात भर पानी में भिंगोकर रख दें। फिर सुबह में खाली पेट इसका सेवन करें।
  • इसका पानी पी लें और मेथी दाने को भी अच्छे से चबा कर खा लें। ऐसा करने से आपको वजन कम करने में बहुत मदद मिलेगी। 

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • एसिडिटी की समस्या में भी मेथी दाना बड़ा कारगर उपाय है। मेथी दाना का इस्तेमाल हाजमा चूरन में भी किया जाता है।
  • अगर आपको कभी एसिडिटी की परेशानी होती है, तो ऐसे में मेथी दाना का सेवन करना फायदेमंद होता है। 
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • आजकल बहुत सारे लोगा डायबिटीज यानी शुगर की समस्या से परेशान हैं। शुगर लेवल कंट्रोल रखना उनके लिए बहुत जरूरी होता है।
  • ऐसे मरीजों को मेथी दाने का रोजाना सेवन करना चाहिए। ऐसा करना उनके शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।
विज्ञापन

6 of 7
बाल झड़ने की समस्या - फोटो : Pixabay
  • बालों के झड़ने की समस्या से भी बहुत सारे लोग परेशान रहते हैं। इस समस्या में भी मेथी दाना बड़े काम की चीज है।
  • इसे पानी में भिंगोकर छोड़ दें और फिर पीस कर बालों पर लगा भी सकते हैं। मेथी दाना बालों को खूबसूरत, घना और मुलायम बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
  • यदि आपके शरीर में कोलेस्ट्राल प्रॉब्लम है तो आप आज से ही मेथी दाने का सेवन जरूर करें। कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मेथी दाना बहुत फायदेमंद होता है। 
(नोट: यह लेख आपकी जानकारी के लिए है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में घरेलू नुस्खे इस्तेमाल करने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर की सलाह ले लेना ज्यादा श्रेयस्कर है। )
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें