फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: व्रत खोलने के बाद हो रही है एसिडिटी और ब्लोटिंग? ये चार घरेलू नुस्खे दे सकते हैं तुरंत राहत

Wed, 01 Oct 2025 07:19 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नौ दिनों के व्रत के बाद पेट में एसिडिटी या गैस की समस्या होना बहुत आम है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि कई दिनों के बाद अचानक पेट पर बोझ बढ़ता है तो पेट उसे झेल नहीं पाता है। ऐसे में आप कुछ घरेलू उपायों का पालन कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पेट की समस्या - फोटो : Freepik.com
Acidity After Breaking Fast: शारदीय नवरात्रि का नौ दिवसीय पावन पर्व अब समापन की ओर है। आज महानवमी के दिन कई लोग कन्या पूजन के बाद अपना व्रत खोलेंगे, तो कुछ लोग बीते कल ही पारण कर चुके हैं। नौ दिनों तक फलाहार या सात्विक भोजन करने के बाद अक्सर लोग उत्साह में तुरंत भारी, तला-भुना और मसालेदार भोजन कर लेते हैं, लेकिन यह एक बड़ी गलती है।

लंबे समय तक आराम कर रहे पाचन तंत्र पर जब अचानक भारी भोजन का बोझ पड़ता है, तो वह इसे ठीक से पचा नहीं पाता। यह वजह है कि पेट में गैस, तेज एसिडिटी, पेट फूलना (ब्लोटिंग) और भारीपन जैसी समस्याएं होने लगती हैं, जो त्योहार का मजा किरकिरा कर सकती हैं। अगर आप भी व्रत खोलने के बाद ऐसी ही किसी समस्या से परेशान हैं, तो आप अपनी रसोई में मौजूद चीजों से कुछ घरेलू उपाय आपना सकते हैं। आइए इस लेख में ऐसे ही चार घरेलू नुस्खों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अजवाइन - फोटो : Adobe stock
अजवाइन और काला नमक
अजवाइन पाचन संबंधी समस्याओं के लिए एक पारंपरिक और अचूक औषधि है। इसमें 'थाइमोल' नामक एक कंपाउंड होता है, जो पाचन एंजाइमों को सक्रिय करता है और गैस से तुरंत राहत देता है। व्रत खोलने के बाद यदि पेट भारी लगे, तो आधा चम्मच भुनी हुई अजवाइन को एक चुटकी काले नमक के साथ गुनगुने पानी से लें। यह नुस्खा आपको कुछ ही मिनटों में आराम महसूस कराएगा।

ये भी पढ़ें- Health Tips: राजस्थान में कफ सीरप पीने से बच्चे की मौत, जानिए दवा देते समय किन बातों का ध्यान रखना है जरूरी
विज्ञापन

3 of 5
सौंफ का पानी - फोटो : Adobe Stock
सौंफ का पानी या सौंफ चबाना
सौंफ पेट को ठंडक देने और मांसपेशियों की ऐंठन को कम करने के लिए जानी जाती है। यह गैस को बाहर निकालने में मदद करती है और एसिडिटी को शांत करती है। भोजन करने के बाद एक चम्मच सौंफ धीरे-धीरे चबाएं। आप एक गिलास पानी में एक चम्मच सौंफ उबालकर उसे छानकर चाय की तरह भी पी सकते हैं। यह ब्लोटिंग को कम करने का एक बेहतरीन और सरल उपाय है।

ये भी पढ़ें- Health Tips: व्रत के बाद भारी भोजन करना क्यों है खतरनाक? डॉक्टर से जानें अगले तीन दिनों का 'रिकवरी डाइट प्लान'

4 of 5
चाय - फोटो : Freepik.com
अदरक की चाय
अदरक में सूजन-रोधी और पाचन को दुरुस्त करने वाले गुण होते हैं। यदि आपको अपच या जी मिचलाने जैसा महसूस हो रहा है, तो एक कप अदरक की चाय पिएं। इसे बनाने के लिए एक इंच अदरक को कद्दूकस करके पानी में उबालें, फिर छानकर उसमें थोड़ा शहद और नींबू का रस मिलाकर सेवन करें। यह पेट की जलन को शांत कर तुरंत राहत देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
curd - फोटो : Adobe stock
दही या छाछ का सेवन
नौ दिनों के व्रत के बाद पेट में अच्छे बैक्टीरिया का संतुलन बिगड़ सकता है। दही और छाछ प्राकृतिक प्रोबायोटिक्स हैं, जो इस संतुलन को वापस लाने में मदद करते हैं। भोजन के साथ एक कटोरी सादा दही खाएं या एक गिलास छाछ में भुना जीरा और काला नमक डालकर पिएं। यह न केवल आपके भोजन को पचाने में मदद करेगा, बल्कि पेट को ठंडक भी पहुंचाएगा।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें