कोरोना के नए लक्षणों को पहचानें
- फोटो : iStock
अमर उजाला से बातचीत के दौरान डॉ आर्यभट्ट बताते हैं कि सर्दी-जुकाम और बुखार के साथ इस लहर में लोगों को कई अन्य तरह की दिक्कतें हो रही है। यदि आपको गले में खराश और बुखार के साथ बहुत ज्यादा थकान या कमजोरी महसूस हो रही है तो संभव है कि आप कोरोना से संक्रमित हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में घबराना नहीं चाहिए, रोगी को सबसे पहले खुद को आइसोलेट करके जल्द से जल्द कोरोना की जांच करानी चाहिए।