देश कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है। यह समस्या अभी खत्म भी नहीं हुई थी कि देश में तीसरी लहर के भी दस्तक को लेकर लोगों को सचेत किया जा रहा है। हाल के दिनों में संक्रमण के आंकड़ों में थोड़ी कमी जरूर आई है, लेकिन स्थिति अब भी बेहतर नहीं है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि इस दौरान होने वाली किसी भी तरह की समस्याओं में बिना डॉक्टरी सलाह के किसी भी दवा का सेवन नहीं करना चाहिए।
इस बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें आयुर्वेदिक दवा की तीन खुराक से ही ऑक्सीजन के स्तर को ठीक करने का दावा किया जा रहा है। आइए जानते हैं क्या वास्तव में यह दवा ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने में सहायक हो सकती है?