फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eye Care Tips: आंखों में जलन, खुजली और ड्राइनेस से बचना है तो अपनाएं ये टिप्स

Mon, 15 Jun 2026 09:57 AM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Eye Care Tips: गर्मी के दिनों में आप त्वचा की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखती हैं, लेकिन अक्सर आंखों को नजरअंदाज कर देती हैं। यह मौसम आंखों को बीमार कर सकता है।
 
विज्ञापन
1 of 6
आंखों का ध्यान कैसे रखें? - फोटो : AI
 प्रभा किरण

Eye Care Tips: तेज गर्मी और लू का असर आपको शरीर पर साफ नजर आता है, लेकिन उन्हें देखने वाली आंखों का क्या? असल में बढ़ते तापमान, धूल और तेज धूप के कारण आंखों की नमी कम होने लगती है, जिससे जलन, खुजली और चुभन जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में इस मौसम में आंखों की सही देखभाल करना बेहद जरूरी है, ताकि संक्रमण और एलर्जी से बचा जा सके।

 
विज्ञापन

2 of 6
आंखों का ध्यान कैसे रखें? - फोटो : AI
सीधी धूप से बचाव

गर्मियो में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक तापमान सबसे ज्यादा गरम होता है। इस समय सूरज की तेज रोशनी और हानिकारक यूवी रेज आंखों पर सीधा असर डालती हैं। ऐसे में लंबे समय तक तेज धूप में रहने से आंखों में जलन, लालिमा, खुजली, पानी आना, सूखापन और धुंधला दिखाई देने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही आंखों की रोशनी पर भी बुरा असर पड़ता है। इसलिए कोशिश करें कि इस समय बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें।

 
विज्ञापन

3 of 6
आंखों का ध्यान कैसे रखें? - फोटो : Adobe stock
साफ-सफाई का ध्यान

इस मौसम आंखों की सफाई भी बेहद जरूरी है, क्योंकि धूल, पसीना और प्रदूषण आंखों को नुकसान पहुंचाते हैं। दिन में कई बार साफ और ठंडे पानी से आंखों को धोना फायदेमंद माना जाता है। इससे आंखों को ठंडक मिलती है और जलन तथा थकान कम हो जाती है। हालांकि आंखों को बार-बार हाथों से नहीं छूना चाहिए, क्योंकि हाथों में मौजूद गंदगी और बैक्टीरिया आंखों तक पहुंचकर संक्रमण का कारण बन सकते हैं।

 

4 of 6
आंखों का ध्यान कैसे रखें? - फोटो : Freepik.com
डिहाइड्रेशन न होने पाए

शरीर में पानी की कमी आंखों में आंसू की मात्रा कम कर देती है, जिससे रूखापन और असुविधा बढ़ सकती हैं। इसलिए रोजाना कम से कम 2-3 लीटर पानी पिएं। साथ ही, छाछ, नारियल पानी और नींबू पानी जैसी चीजें भी शरीर में पानी की कमी को पूरा करने और सुरक्षात्मक आंसू बनाने में मदद करती है। ये आंखों के स्वास्थ्य और कार्यक्षमता को भीतर से मजबूत बनाते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
आंखों का ध्यान कैसे रखें? - फोटो : Adobe Stock
चश्मे, टोपी और छाता

यदि बाहर जाना आवश्यक है तो टापी या छाता का इस्तेमाल करें। हानिकारक पराबैंगनी विकिरण (यूवीआर) से फोटोकेराटाइटिस या फोटो कंजंक्टिवाइटिस हो सकता है। इसके अलावा इससे मोतियाबिंद, टेरिगियम होने का जोखिम रहता है। इसलिए आंखों की सुरक्षा के लिए यूवीए और यूवीबी प्रोटेक्टेड धूप के चश्में जरूर पहनें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आंखों का ध्यान कैसे रखें?
छोटी लापरवाही, बड़ी समस्या

वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराग नरूला  का कहना है कि गर्मी के मौसम में आंखों की समस्याएं उन लोगों में अधिक होती हैं, जो लंबे समय तक बाहर रहते हैं। बच्चे, बुजुर्ग, कॉन्टैक्ट लेंस का उपयोग करने वाले और पहले से आंखों की बीमारी से पीड़ित लोग ज्यादा जोखिम में रहते हैं। आंखों को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त नींद और आराम जरूरी है। यदि आंखों में लगातार जलन, लालिमा, देखने में परेशानी या अधिक ड्राइनेस हो तो तुरंत नेत्र रोग विशेषज्ञ से सलाह लें। डॉक्टर की सलाह से आई ड्रॉप्स का उपयोग करना लाभकारी हो सकता है।

-------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें