मोबाइल फोन और सोशल मीडिया का बढ़ता इस्तेमाल कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ाता जा रहा है। मोबाइल फोन से निकलने वाली ब्लू लाइट के संपर्क को अध्ययनों में शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार से सेहत के लिए नुकसानदायक पाया गया है। इसी तरह स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, जिन लोगों का सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बीतता है, उनमें मानसिक अस्थिरता, तनाव और अवसाद जैसी समस्याओं का खतरा भी अधिक हो सकता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, चिंताजनक रूप से भारतीय लोगों का मोबाइल फोन और सोशल मीडिया पर बहुत अधिक समय बीत रहा है, जिसका कई प्रकार से नकारात्मक असर हो सकता है। ये युवाओं में डूमस्क्रॉलिंग की दिक्कत भी बढ़ाती जा रही है।
ये डूमस्क्रॉलिंग क्या है और इससे किस तरह की दिक्कतें हो सकती हैं? आइए इसे समझते हैं।