Symptoms of Excess Sodium: नमक हम सभी के भोजन का एक जरूरी हिस्सा है। नमक का सेवन जब तक संतुलित मात्रा में की जाती है वो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन जब कुछ लोग नमक का अधिक सेवन करने लगते हैं तो ये शरीर में कई गंभीर खतरे पैदा कर सकती है। इसका सबसे बड़ा असर हमारे ब्लड प्रेशर पर देखने को मिलता है।
अत्यधिक नमक के सेवन से शरीर में सोडियम का स्तर बढ़ जाता है, जिससे तरल पदार्थों का संतुलन बिगड़ता है। यह असंतुलन कोशिकाओं और रक्त वाहिकाओं पर दबाव डालता है। लंबे समय तक अधिक नमक का सेवन करने से ब्लड प्रेशर के अलावा भी कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। आइए इस लेख इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।