फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्दबाजी में बिल्कुल न करें खाने का सेवन, हो सकता है मधुमेह

Thu, 10 Jun 2021 01:29 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
हमेशा चबा-चबाकर आराम से ही खाना चाहिए - फोटो : social media

Medically Reviewed by Dr. Rewa Maheshwari

डॉ रेवा माहेश्वरी

अर्पण हॉस्पिटल, सीनियर न्यूट्रीशनिस्ट, इंदौर

डिग्री- मास्टर्स- फूड न्यूट्रीशियन

अनुभव - 9 वर्ष

आजकल की भागदौड़ भरी दिनचर्या में जल्दी किसे नहीं होती है लेकिन जल्दबाजी के चक्कर में हम अपने शरीर को बहुत नजरअंदाज कर रहे हैं, उसके प्रति लापरवाह हुए जा रहे हैं जो कि हमारे ही भविष्य के लिए अच्छा नहीं है। जल्दी-जल्दी खाने से शरीर के भीतर कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं इसलिए खाना हमेशा धीरे-धीरे एवं चबाकर खाना चाहिए। धीरे-धीरे समय लेकर खाना खाने से हमारे मस्तिष्क की भी कसरत हो जाती है। जल्दी खाना खाने से आपके शरीर को ऐसे नुकसान हो सकते हैं जो कि शरीर में लंबे समय के लिए बने रहें और आपको तकलीफ पहुंचाए इसलिए खाने को हमेशा चबा-चबाकर आराम से ही खाना चाहिए। अगली स्लाइड्स से जानिए जल्दी खाना खाने से किस तरह की समस्याएं आपके शरीर को कभी भी हो सकती है और आपको परेशान होना पड़ सकता है। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शरीर ज्यादा कैलोरी ग्रहण करने लग जाता है। - फोटो : iStock

वजन बढ़ता है
जो लोग जल्दी-जल्दी खाना खाकर निकल जाते हैं, अक्सर वे मोटापे की समस्या से जूझते हैं। व्यक्ति को जब भोजन चबाने का मौका नहीं मिल पाता है तो वो उस भोजन को निगलने लगता है जिससे कि शरीर ज्यादा कैलोरी ग्रहण करने लग जाता है। पेट के हार्मोन गड़बड़ हो जाते हैं और आपकी भूख को भी नियंत्रण में नहीं रख पाते हैं। आपको बार-बार और जल्दी-जल्दी भूख लगने लगती है, जो कि वजन बढ़ने का एक कारण है। 






 
विज्ञापन

3 of 5
भारीपन आदि समस्याएं बनी ही रहती हैं - फोटो : Pixabay

पेट की समस्या
जल्दीबाजी में खाना खाने से आपका पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं कर पाता है। कई बार पेट में सूजन, जलन, भारीपन आदि समस्याएं बनी ही रहती हैं। ऐसे लोगों की ऊपर आंत की एंडोस्कोपी करने पर पाया जाता है कि उन्हें गैस्ट्रिटिस की समस्या है। गैस्ट्रिटिस की समस्या का होना कोई अच्छी बात नहीं है इसलिए अपनी खाने को आदतों में परिवर्तन लाना और व्यवस्थित करना इसलिए भी जरूरी है कि बड़ी बीमारियों को दूर रखा जा सके। 




 

4 of 5
इंसुलिन प्रतिरोधी के होने का खतरा है - फोटो : iStock

मधुमेह
जो लोग तेज-तेज खाना खाते हैं, उन्हें मधुमेह होने का भी खतरा रहता है। सामान्य लोगों में तेजी से भोजन करने से इंसुलिन प्रतिरोधी के होने का खतरा है, वो भी बढ़ने लगता है। इस स्थिति में हमारा शरीर इंसुलिन का ठीक और प्रभावी तरीके से उपयोग करने की स्थिति में ही नहीं होता है और व्यक्ति पता तक भी नहीं लगा पाता है और कब उसे मधुमेह का रोग लग जाता है। 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है - फोटो : iStock

मेटाबोलिक सिंड्रोम 
जल्दी-जल्दी खाने से मोटोबोलिक सिंड्रोंम हो सकता है क्योंकि इसका संबंध रोग-प्रतिरोधक क्षमता से तो है ही। ऐसे लोगों के शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी बहुत कम देखने में आता है, जिस कारण उनके शरीर में ह्रदय रोग और स्ट्रोक जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है इसलिए लापरवाही न बरतें और आराम-आराम से ही खाने का सेवन करें ताकि भविष्य में इस तरह की कोई समस्या न हो।

नोट- यह लेख अर्पण हॉस्पिटल की सीनियर न्यूट्रीशनिस्ट डॉक्टर रेवा माहेश्वरी से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर रेवा को इस क्षेत्र में पिछले 9 वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपनी डिग्री जी.बी पंत यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एवंं टेक्नोलॉजी, पंतनगर से ली है।

अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें