फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों में लू से जरा बचकर: ये हैं लक्षण से लेकर बचाव के घरेलू उपाय

Thu, 10 Jun 2021 01:06 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
लू लगने के लक्षण - फोटो : istock
डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। हालांकि, इस बार मई के मौसम में बाकी सालों की तरह गर्मी तो नहीं पड़ी। लेकिन जून की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। दिल्ली और यूपी के कई हिस्सों में पारा 40 डिग्री के पारा तक जा पहुंचा है। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, दिनभर तेज सूरज की रोशनी ने गर्मी का पारा और चढ़ा दिया है। ऐसे में एसी, कूलर और पंखे भी गर्मी के इस मौसम में दम तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, इस चिलचिलाती धूप में कोई घर से बाहर नहीं निकलना चाहता, लेकिन जरूरी कामों की वजह से लोगों को घर से बाहर जाना पड़ता है। तेज गर्मी में बाहर निकलने की वजह से हमारे सिर में जोरों का दर्द होने लगता है, और हमें पता भी नहीं लग पाता कि हमें लू लग गई है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर लू लगने के लक्षण क्या हैं और बचने के घरेलू उपाय क्या हैं।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
लू लगने के इन लक्षणों को पहचानें:-

1. तेज सिरदर्द होना
2. बिना किसी वजह के शरीर में जकड़न महसूस होना
3. शरीर में लाल निशान होना
4. पेशाब करने में दिक्कतें पैदा होना।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
इन बातों का रखें ध्यान
  • गर्मी में शरीर को ठंडा रखना बेहद जरूरी है, ताकि आप लू से बच पाएं। इसलिए आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। जैसे- जब आप धूप में से घर वापस आएं तो एकदम ठंडा पानी न पीएं, पेय पदार्थों का अधिक सेवन करना चाहिए, ठंडे पानी से दिन में दो बार तो जरूर नहाना चाहिए, गर्मी में फालतू बाहर घूमने से बचना चाहिए और जितना हो सके घर के अंदर ही रहें, खासकर बच्चों, बूढ़े-बुजुर्गों को धूप में न जाने दें आदि।

4 of 6
heat stroke - फोटो : istock
इन चीजों का भी ध्यान रखना जरूरी:-

1.ऐसे कपड़े पहनें जिनसे शरीर पूरी तरह ढक जाए
2. धूप में नंगे पांव न जाएं
3. बाहर जा रहे हैं, तो भूलकर भी खाली पेट न जाएं
4. घर से बाहर जाते समय टोपी, चश्मा और छती का इस्तेमाल करें 
5. ज्यादा टाइट या चटकीले कपड़े पहनने की जगह पर हल्के सूती व हल्के रंग के कपड़े पहनें।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ये हैं कुछ घरेलू उपाय:

1. तेज धूप में अगर किसी जरूरी काम की वजह से घर से बाहर जाना पड़ रहा है तो अपनी जेब में एक प्याज रख लें, इससे लू से बचने में मदद मिल सकती है

2. धनिए के पानी में चीनी मिलाकर सेवन करने से भी लाभ मिलता है

3. गर्मी में आम पन्ना या आम का शरबत पीने से भी आपको फायदा मिल सकता है

4. तरबूज, खीरा, खरबूजा और ककड़ी का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें। ध्यान रहे कि ये गर्म न हो, इनको थोड़ा ठंडा कर लें
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
5. ग्लूकोज को पानी में मिलाकर दिन में दो-तीन बार इसका सेवन करें

6. बेल का जूस पीने से भी लू से बचने में मदद मिलती है

7. चाय और कॉफी के सेवन की जगह पर नींबू पानी, शिकंजी या कोई शरबत पीना ज्यादा लाभकारी होता है

8. इमली के बीज को पीस लें और फिर उसे पानी में घोलकर पीने से भी लू से बचने में मदद मिल सकती है।

नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें