फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों में जरूर करें इन फलों का सेवन, शरीर में बनी रहती है ऊर्जा

Thu, 22 Apr 2021 08:39 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
किस समय हमारे लिए कौनसा फल लाभदायक होगा - फोटो : Pixabay

Medically Reviewed by Dietitian Deepika Garg

दीपिका गर्ग

डाइटीशियन, आनंद वेलनेस सेंटर

डिग्री- एम.एस.सी, फूड एंड अप्लाइड न्यूट्रीशियन

अनुभव- 28 वर्ष
हर फल किसी भी मौसम में नहीं खाया जाता है। कई बार मौसमी फल भी आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं इसलिए जरूरी है कि हमें पता हो कि किस समय हमारे लिए कौनसा फल लाभदायक होगा। यदि हम किसी भी फल को कभी भी खा लेंगे तो यह हमारे लिए ही ठीक नहीं होगा, एलर्जी आदि भी हो सकती है इसलिए यदि गर्मी में बाहर निकले हैं तो पता होना चाहिए कि हमें कौनसा फल खाना चाहिए, सुबह के समय गर्मियों में किस फल को खाने से कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। अगली स्लाइड्स से जानिए गर्मियों में किस फल का सेवन करना होता है लाभदायक। 

 

 

 


 
विज्ञापन

2 of 6
यह शरीर में पानी की कमी भी नहीं होने देता है - फोटो : Social media

मौसंबी
गर्मी में मौसंबी खाने से शरीर को बहुत लाभ पहुंचता है। मौसंबी खाने से शरीर को ऊर्जा तो मिलती है, साथ ही यह शरीर में पानी की कमी भी नहीं होने देता है। यदि आप धूप में कहीं बार निकले हैं और चिलचिलाती धूप से परेशान हैं तो मौसंबी का जूस पीकर खुद को तरोताजा करें। दोपहर में इसका सेवन करने से किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होगा। 

विज्ञापन

3 of 6
एक या दो केले खाना आपके लिए पर्याप्त होगा - फोटो : Pixabay

केला
गर्मियों में सुबह उठकर दूध के साथ केला खाने से आपको फायदा पहुंचेगा। कब्ज की समस्या का भी निवारण होगा। कोशिश करें कि ज्यादा केले न खाएं। एक या दो केले खाना आपके लिए पर्याप्त होगा और आपको बार-बार भूख भी नहीं लगेगी लेकिन यदि आपने ज्यादा केले खा लिए तो पूरे दिन आपको पेट में भारीपन महसूस हो सकता है। केला खाने के ठीक बाद खाना न खाएं। 

4 of 6
सुबह- शाम नारियल पानी पिएं - फोटो : Pixabay

नारियल 
नारियल का पानी गर्मियों में तो प्रतिदिन पीना चाहिए। निर्जलीकरण की समस्या से अधिकतर लोग परेशान रहते हैं और इस मौसम में पेट की गड़बड़ भी होती रहती है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि एसिडिटी या पेट के छालों से राहत पाने के लिए किसी अन्य घरेलू उपाय को आजमाने की बजाय सुबह- शाम नारियल पानी पिएं। सुबह खाली पेट नारियल पानी न पिएं। थोड़ा कुछ खाने के बाद इसका सेवन करें। 

विज्ञापन

5 of 6
अचानक से कमजोरी महसूस कर रहे हैं तो अंगूर खा - फोटो : Pixabay

अंगूर
गर्मी में अंगूर बाजार में आसानी से उपलब्ध होता है। त्वचा में यदि रूखापन है तब भी अंगूर का सेवन आपको इस समस्या से राहत दिलाता है। यदि आप अचानक से कमजोरी महसूस कर रहे हैं तो अंगूर खा लें, इससे आपको तुरंत शक्ति मिल जाएगी। रक्त में ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाने के लिए इस फल का सेवन लाभदायक हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बाहर का कुछ खाने की बजाय तरबूज खाएं - फोटो : social media

तरबूज
जब वातावरण में तापमान बहुत अधिक बढ़ जाए तो तरबूज खाएं, ये आपको अंदर से शीतलता पहुंचाएगा। धूप में किसी काम से निकले हैं तो बाहर का कुछ खाने की बजाय तरबूज खाएं। तरबूज में बहुत अधिक मात्रा में पानी और पोषक तत्व पाए जाते हैं इसलिए ये किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाता है। इसे रोज खाने से रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी बेहतर होती है और कोई भी व्यक्ति इसका सेवन कर सकता है। 

नोट- यह लेख आनंद वेलनेस सेंटर की डाइटीशियन डॉक्टर दीपिका गर्ग से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर दीपिका गर्ग पिछले 28 सालों से प्रैक्टिस कर रही हैं। उन्होंने अपनी डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान, जयपुर से ली है।

अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें