फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weight Loss: 9 किलो तक वजन घटाने का ये है सबसे आसान तरीका, फिटनेस एक्सपर्ट ने दिया ये तीन सुझाव

Fri, 12 Sep 2025 07:08 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज के समय में जिन लोगों का वजन अधिक है, उसे कम करना एक बेहद कठिन काम है। आइए इस लेख में एक्सपर्ट से जानते हैं कि किन तीन उपायों को अपनाकर हम वजन कम कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
वेट लॉस - फोटो : Freepik.com
Easy ways to lose weight: वजन कम करना एक बेहद मुश्किल काम है, जिसमें कठोर डाइट और घंटों वर्कआउट करना पड़ता है। यही वजह है कि बहुत से लोग वेट लॉस करना शुरू तो करते हैं लेकिन इसे बीच में ही छोड़ देते हैं। लेकिन क्या होगा अगर आपको पता चले कि बिना ज्यादा मेहनत के भी आप अपना वजन घटा सकते हैं? 

फिटनेस एक्सपर्ट एरिक रॉबर्ट्स ने वेट लॉस का एक ऐसा आसान तरीका बताया है, जिसे वह 'आलसी लोगों का तरीका' कहते हैं। इस तरीके में न तो कठोर डाइट की जरूरत है और न ही घंटों जिम में पसीना बहाने की। रॉबर्ट्स इस वीडियो में दावा करते हैं कि आप अपनी दिनचर्या में कुछ छोटे-छोटे बदलाव करके 9 किलो (लगभग 20 पाउंड) तक का वजन घटा सकते हैं। यह तरीका वजन कम करने को न सिर्फ आसान बनाता है, बल्कि इसे टिकाऊ भी बनाता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि क्या हैं ये तीन सुझाव हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपनी वेट लॉस की यात्रा को सफल बना सकते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
वेट लॉस - फोटो : Freepik.com
हर डाइट के बाद टहलें
रॉबर्ट्स का पहला और सबसे जरूरी सुझाव है कि आप हर भोजन के बाद 10-15 मिनट की टहलें। आप चाहें तो घर के अंदर या बाहर कहीं भी कर सकते हैं। दिनभर में ये छोटी सी आदत 3,000 से 5,000 कदम तक हो सकती हैं। रॉबर्ट्स बताते हैं कि यह आदत न सिर्फ कैलोरी बर्न करती है, बल्कि पाचन को बेहतर बनाती है, शरीर की ऊर्जा को बढ़ाती है और पेट फूलने की समस्या को भी कम करती है।

ये भी पढ़ें- Bone Fracture: वैज्ञानिकों ने बनाया दुनिया का पहला 'बोन ग्लू', मिनटों में जुड़ जाएंगी टूटी हुई हड्डियां

 
विज्ञापन

3 of 5
कोल्ड ड्रिंक्स - फोटो : freepik.com
लिक्विड कैलोरीज से करें परहेज
दूसरा सुझाव है कि आप अपनी डाइट से अनावश्यक लिक्विड कैलोरी को हटा दें। रॉबर्ट्स ने एनर्जी ड्रिंक्स, ज्यादा कैलोरी वाले मिल्कशेक और यहां तक कि डाइट सोडा को भी अपनी दिनचर्या से हटाने की सलाह दी है। ये ड्रिंक्स भले ही आपको स्वाद में अच्छे लगें, लेकिन ये आपके वजन को तेजी से बढ़ा सकते हैं। हालांकि प्रोटीन शेक इसका अपवाद है, क्योंकि यह जरूरी पोषक तत्व देता है और कैलोरी को भी नियंत्रित रखता है।

ये भी पढ़ें- कामयाबी: अब सिर्फ 15 मिनट में ही चल जाएगा पता, आपको प्रोस्टेट कैंसर है या नहीं? तेज जांच से बच सकेंगी लाखों जिंदगियां

4 of 5
पीने का पानी - फोटो : Adobe Stock
सुबह प्रोटीन और हाइड्रेशन पर दें ध्यान
इस तरीके का एक और महत्वपूर्ण हिस्सा है कि आप सुबह के समय पर्याप्त प्रोटीन लें और शरीर को हाइड्रेटेड रखें। रॉबर्ट्स का सुझाव है कि सुबह उठने के दो घंटे के भीतर 20 से 30 ग्राम प्रोटीन जरूर खाएं। इससे पेट भरा हुआ महसूस होता है और दिनभर मेटाबॉलिज्म (चयापचय) सही रहता है। इसके साथ ही, सुबह 20 से 40 औंस (लगभग 600-1200 मिलीलीटर) पानी पीना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Weight Loss Tips: गर्मियों में वेट लॉस करना है बहुत आसान, पता होने चाहिए ये सिंपल ट्रिक्स - फोटो : freepik
कैलोरी डेफिसिट ही है असली चाबी
रॉबर्ट्स के मुताबिक, इन 'आलसी' तरीकों के बावजूद कैलोरी डेफिसिट ही वजन घटाने के लिए सबसे जरूरी है। कैलोरी डेफिसिट को आसान शब्दों में लिखें तो जितनी कैलोरी आप खाते हैं, उससे ज्यादा कैलोरी बर्न करना। भले ही ये कदम बहुत सरल हैं, लेकिन इन्हें नियमित रूप से अपनाने से शरीर फैट का उपयोग ऊर्जा के रूप में करता है, जिससे वजन धीरे-धीरे और स्थायी रूप से घटने लगता है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें