What to Eat When You Can't Sleep: अक्सर ऐसा होता है कि कुछ लोग जब बिस्तर पर सोने जाते हैं तो दिमाग में दिनभर कि चीजें दौड़ने लगती हैं जिसकी वजह से नींद नहीं आती है। ऐसा इसलिए होता है क्यों कि दिनभर की तनाव की वजह से कॉर्टिसोल हार्मोन रीलिज होता है, और ये सोने वाले हार्मोन (मेलेटोनिन) को रीलिज करने में अवरोध पैदा करता है। यही वजह है कि जल्दी नींद नहीं आती है और अगर आती भी है तो बार-बार नींद टूट जाती है ऐसे में सुबह उठने के बाद भी थकान ही महसूस होता है।
इस परेशानी को ठीक करने के लिए जीवनशैली में बदलाव, जैसे कि स्क्रीन टाइम कम करना और नियमित व्यायाम, बहुत जरूरी हैं। इसके साथ ही, हमारा आहार भी नींद को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाता है। इसलिए आप अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल करके आप अपनीं नींद की समस्या को दूर कर सकते हैं। डॉ. शालिनी सिंह सालुंके इसी मुद्दे पर एक इंस्टाग्राम वीडियो में छह खास चीजों को खाने का सुझाव दे रही हैं जिसके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए।