खुद को फिट रखने के लिए बहुत से लोग ग्री टी पीना पसंद करते हैं। ग्रीन टी पीने वालों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अगर आपके शरीर में फैट की मात्रा ज्यादा बढ़ रही है, ऐसे में आप रोजाना ग्री टी का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से आपका मोटापा भी कम हो जाएगा और स्किन में ग्लोइंग भी नजर आएगी। दरअसल, ग्रीन टी आपकी पाचनशक्ति को भी मजबूत बनाती है। लेकिन जरूरत से ज्यादा इसका इस्तेमाल करना आपके स्वास्थ को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं ग्रीन टी से होने वाले नुकसान के बारे में।