फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइट जींस पहन रहे हैं तो सावधान, आपको हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां

Tue, 26 Feb 2019 06:41 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
tight jeans
आजकल हर किसी को तंग कपड़े पहनने का शौक है। तंग कपडे़ पहनना एक फैशन सा बन गया है। इसमें चाहे कोई लड़की हो या लड़का सभी को तंग कपड़े पहनने का शौक है, फिर चाहे उनके शरीर या सेहत पर नुकसान ही क्यों न हो। हर कोई मॉडर्न दिखने के चक्कर में लोग सेहत को भी पीछे छोड़ रहे हैं। आजकल लड़के लड़कियों में टाइट जींस और लेग्गिंस पहनने का ट्रेंड चल रहा है, लेकिन क्या आपको पता है की बहुत ज़्यादा टाइट कपड़े पहनने से आपको गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
tight jeans
ब्रिटिश काइरोप्रैक्टिक असोसिएशन ने एक सर्वे किया जिसमें यह बात सामने आई है कि बेहद टाइट कपड़े पहनने का आपकी हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। दरअसल, बहुत ज्यादा टाइट जींस, स्कर्ट या टाइट ड्रेसेज पहनने से न सिर्फ आपको उठने-बैठने पर चलने में दिक्कत होती है बल्कि आपके बॉडी शेप और पॉश्चर पर भी इसका बुरा असर पड़ता है। 
विज्ञापन

3 of 5
tight jeans
लो वेस्ट टाइट जींस का फैशन बहुत ही तेजी से फैल रहा है, लेकिन इसका सीधा असर हमारी पीठ पर पड़ता है। इस तरह के कपड़े हमारी पीठ की नसों को दबाते हैं, जिससे बहुत ज्यादा दर्द महसूस होने लगता है। 

4 of 5
tight jeans
टाइट या फिर स्किन फिट जींस पहनने से शरीर को ठीक तरह से हवा नहीं मिल पाती है जबकि शरीर के लिए हवा बेहद जरूरी है। शरीर की त्वचा तक हवा न पहुंचने के कारण हमारे शरीर की हड्डियों पर बुरा असर पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tight jeans
लंबे समय तक टाइट कपड़े पहनने से आपके जोड़ों पर दबाव पड़ता है। साथ ही रीढ़ की हड्डी, पेट और कमर के निचले हिस्से की मांसपेशियां भी कमजोर हो जाती हैं। इसके अलावा पेट, कमर और पैरों में भी दर्द हो सकता है। टाइट जीन्स या लेगिंग्स की वजह से जांघ की नसें दब जाती हैं, जिससे उनमें झनझनाहट, सुन्नपन और जलन होने लगती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें