फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजन कम करने के चक्कर में पी रहे हैं ग्रीन टी तो इससे होने वाले नुकसान भी जान लें

Wed, 27 Feb 2019 06:03 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
green tea - फोटो : social media
खुद को फिट रखने के लिए बहुत से लोग ग्री टी पीना पसंद करते हैं। ग्रीन टी पीने वालों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अगर आपके शरीर में फैट की मात्रा ज्यादा बढ़ रही है, ऐसे में आप रोजाना ग्री टी का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से आपका मोटापा भी कम हो जाएगा और स्किन में ग्लोइंग भी नजर आएगी। दरअसल, ग्रीन टी आपकी पाचनशक्ति को भी मजबूत बनाती है। लेकिन जरूरत से ज्यादा इसका इस्तेमाल करना आपके स्वास्थ को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं ग्रीन टी से होने वाले नुकसान के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
green tea - फोटो : social media
दरअसल, उस वक्त ज्यादा ग्रीन टी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए,जब आप किसी गंभीर बीमारी के शिकार हों। आम लोगों को भी दिन में तीन कप से ज्यादा ग्रीन टी का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही हम आपको बताते हैं किन-किन परिस्थितियों में ग्रीन टी का सेवन नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
सेहत
शायद अभी तक आपको इस बात की जानकारी आपको नहीं होगी की ग्रीन टी में 24 से 45 मिलीग्राम तक कैफीन होता है। इसका ज्यादा सेवन करने से आपका हार्टबीट अनियमित हो जाता है। इसके अलावा आपको और भी कई तरह के स्वास्थ से जुड़ी समस्या हो सकती हैं। कई बार आपको नर्वसनेस महसूस होने लगता है। आप छोटी-छोटी बातों पर चिढ़ने लगते हैं। 

4 of 5
सेहत - फोटो : social media
ज्यादा ग्रीन टी पीना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इसमें मौजूद टैनिन आपके शरीर के फंक्शन को खराब कर देता है। इसे ज्यादा पीने से आपके पेट में एसिड ज्यादा मात्रा में बनने लगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सेहत - फोटो : social media
ग्रीन टी में मौजूद टैनिन पेट दर्द या फिर कब्ज की वजह बन सकता है। जिन्हें अक्सर पेट में कब्ज की समस्या हो उन्हें ग्रीन टी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करना उनके लिए गंभीर समस्या हो सकती है। 

नोटः यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें