How to Eat Chia Seeds With Yogurt: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में, पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे कब्ज, एसिडिटी और गैस एक आम बात हो गई है। लोग अक्सर इन समस्याओं से राहत पाने के लिए तुरंत दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे किचन में मौजूद कुछ साधारण चीजें भी इन बीमारियों का 'रामबाण' इलाज हो सकती हैं?
आयुर्वेद और पोषण विशेषज्ञ हमेशा से इस बात पर जोर देते रहे हैं कि सही खान-पान और सही समय पर आहार लेने से कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर किया जा सकता है। इसी कड़ी में हाल ही में एक डॉक्टर ने एक खास नुस्खा साझा किया है, जो पेट के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में जादुई काम कर सकता है। डॉ. शालिनी सिंह सालुंके ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के माध्यम से इस सरल और प्रभावी उपाय के बारे में जानकारी दी है, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।