फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: टहलते समय अगर आप भी कर रहे हैं ये चार गलतियां, फायदा के बजाय कर सकता है नुकसान

Sun, 14 Sep 2025 08:05 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टहलना सबसे सरल व्यायाम है, बहुत से लोग रोज टहलना पसंद करते हैं। मगर कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें  टहलना का सही तरीका नहीं मालूम है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि आमतौर पर लोग मॉर्निंग करते समय क्या-क्या गलतियां करते हैं?
विज्ञापन
1 of 5
वॉकिंग - फोटो : adobe stock images
Mistakes Made While Walking: टहलना (वॉकिंग) सिर्फ एक शारीरिक गतिविधि नहीं, बल्कि एक संपूर्ण थेरेपी है। यह हमारे शरीर और दिमाग दोनों को तरोताजा रखती है। इसे अक्सर सबसे आसान और सुरक्षित व्यायाम माना जाता है। मगर क्या आप जानते हैं कि टहलते समय की गई कुछ छोटी-छोटी गलतियां इसके फायदों को प्रभावित कर सकती हैं, और तो और, कभी-कभी चोट का कारण भी बन सकती हैं? 

बहुत से लोग सोचते हैं कि बस चलना ही काफी है, लेकिन सही तरीका और कुछ नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। अगर आप सच में अपनी वॉकिंग से अधिकतम लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपको उन गलतियों के बारे में जरूर जानना चाहिए जिनसे अक्सर लोग अनजान रहते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
डिहाइड्रेशन - फोटो : Freepik.com
टहलते समय पानी न पीना
बहुत से लोगों के मन में एक आम धारणा है कि व्यायाम करते समय पानी नहीं पीना चाहिए, लेकिन यह एक बड़ी गलती है। टहलते समय शरीर से पसीना निकलता है, जिससे पानी की कमी हो सकती है। अगर आप पानी नहीं पीते हैं, तो शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है, जिससे थकान, सिरदर्द और मांसपेशियों में ऐंठन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। टहलने से पहले और बाद में पानी पीना चाहिए, और अगर आप लंबी दूरी तय कर रहे हैं, तो बीच-बीच में भी पानी पीते रहना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Health Tips: डॉक्टर ने बताया चिया सीड्स और दही के सेवन का सही तरीका, एसिडिटी और कब्ज के लिए है 'रामबाण'
 
विज्ञापन

3 of 5
डिहाइड्रेशन का खतरा - फोटो : Freepik.com
वॉर्म-अप और कूल-डाउन न करना
टहलने से पहले और बाद में वॉर्म-अप और कूल-डाउन न करना एक और बड़ी गलती है। वॉर्म-अप (जैसे हल्की स्ट्रेचिंग) मांसपेशियों को टहलने के लिए तैयार करता है, जिससे चोट लगने का खतरा कम होता है। वहीं कूल-डाउन (जैसे धीमी गति से चलना) आपके दिल की धड़कन को सामान्य करने और मांसपेशियों को आराम देने में मदद करता है। इन दोनों चरणों को छोड़ देने से मांसपेशियों में खिंचाव या दर्द हो सकता है।

ये भी पढ़ें- Cancer: खानपान में बदलाव कर कैंसर पर लगाएं ब्रेक, विशेषज्ञ ने बताए जानलेवा रोग से बचाने वाले सुपर फूड्स

4 of 5
घास पर पैदल चलना - फोटो : Adobe
बहुत लंबे स्टेप्स लेना
अक्सर लोग सोचते हैं कि लंबी-लंबी डेग (स्टेप्स) लेने से ज्यादा कैलोरी बर्न होगी, लेकिन यह भी एक गलत धारणा है। बहुत लंबे स्टेप्स लेने से आपके घुटनों और जोड़ों पर अनावश्यक दबाव पड़ता है, जिससे दर्द और चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है। इसके बजाय छोटे और नियमित स्टेप्स लें, और अपनी पीठ को सीधा रखें। सही मुद्रा में टहलना अधिक प्रभावी और सुरक्षित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गलत तरीके से जूते पहनना - फोटो : Freepik
गलत जूते पहनना
टहलते समय सही जूते पहनना बहुत जरूरी है। गलत जूते पहनने से आपके पैरों, घुटनों और पीठ में दर्द हो सकता है। ऐसे जूते चुनें जो आपके पैर को सही सहारा दें और आरामदायक हों। हल्के अच्छे कुशन वाले जूते आपके पैरों को सुरक्षा प्रदान करते हैं और आपके चलने की क्षमता को भी बेहतर बनाते हैं।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें