फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: 25 के बाद ये पांच टेस्ट कराने का डॉक्टर ने दिया सुझाव, तीन तो आप घर पर ही कर सकते हैं

Thu, 05 Feb 2026 02:20 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Health Tests For 25 Year Olds: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर ये देखने को मिलता है कि बहुत से लोग कम उम्र में ही कई बड़ी बीमारियों से परेशान होने लगते हैं। ऐसे में आप कुछ सरल जांच कराके पता लगा सकते हैं कि कहीं आपको भी तो भविष्य में किसी बीमारी का जोखिम नहीं है।
विज्ञापन
1 of 5
25 के बाद कौन से मेडिकल टेस्ट कराना जरूरी? - फोटो : Adobe Stock
Important Medical Test For Healthy Body: 25 साल की उम्र पार करते ही हमारा शरीर धीरे-धीरे जैविक परिवर्तनों के दौर से गुजरने लगता है। अक्सर हम बाहरी सुंदरता पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन आंतरिक अंगों की कार्यक्षमता और उम्र बढ़ने की रफ्तार को नजरअंदाज कर देते हैं। हाल ही में डॉक्टर शालिनी सिंह सोलंकी ने सोशल मीडिया पर एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया है कि अगर आपकी उम्र 25 वर्ष या उससे अधिक है, तो ये आपको पांच टेस्ट जरूर कराने चाहिए।

ये टेस्ट यह बताते हैं कि आपका शरीर कितनी तेजी से बूढ़ा हो रहा है या भविष्य में किन बीमारियों का शिकार हो सकता है। डॉक्टर के अनुसार, ये जांचें केवल बीमारी का पता लगाने के लिए नहीं, बल्कि लंबी उम्र और बेहतर मेटाबॉलिज्म को सुधारने के लिए 'अर्ली वार्निंग सिग्नल' की तरह काम करती हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
gym workout - फोटो : Adobe Stock photo
कौन-से तीन जांच घर ही कर सकते हैं?
डॉक्टर शालिनी ने घर पर ग्रिप स्ट्रेंथ जांचने की सलाह दी है, क्योंकि कमजोर पकड़ शरीर की कमजोरी और 'स्लो एजिंग' का बड़ा संकेत है। दूसरा है सिट टू स्टैंड टेस्ट, जिसमें आपको देखना है कि 30 सेकंड में आप बिना हाथ लगाए कितनी बार उठ-बैठ सकते हैं, अगर ऐसा करने में परेशानी हो रही है तो ये आपकी कमजोर मांसपेशियों को दर्शाती है।

तीसरा टेस्ट वेस्ट टू हिप रेशियो है, जो बताता है कि कमर और हिप्स का अनुपात कितना है, इसका अधिक होना हार्ट रोगों और क्रोनिक इन्फ्लेमेशन के जोखिम को बढ़ाता है।
 
ये भी पढ़ें-  Health Tips: शुगर और इंफेक्शन दोनों कम करता है करेला, पर खाने से पहले इन सावधानियों का भी रखें ध्यान
विज्ञापन

3 of 5
खून कूी जांच - फोटो : Freepik.com
कौन-से टेस्ट के लिए लैब जानें की जरूरत है?
चौथा महत्वपूर्ण टेस्ट HbA1c है, जो पिछले तीन महीनों के औसत ब्लड शुगर लेवल को मापता है। अगर यह लेवल 5.7 से ऊपर है, तो इसका मतलब है कि आपकी 'बायोलॉजिकल एजिंग' (जैविक उम्र) तेजी से बढ़ रही है। पांचवां टेस्ट CRP (C-रिएक्टिव प्रोटीन) है, जो शरीर के भीतर 'लो ग्रेड क्रोनिक इन्फ्लेमेशन' का सबसे सटीक मार्कर है। यह सूजन ही भविष्य में कैंसर, डायबिटीज और हार्ट संबंधी बीमारियों की जड़ बनती है।

ये भी पढ़ें- Uric Acid: यूरिक एसिड की वजह से भी बढ़ जाता है जोड़ों का दर्द, जान लें इसे कंट्रोल करने के तरीके

4 of 5
मेटाबॉलिज्म को सुधारने के लिए क्या करें? - फोटो : Adobe Stock
मेटाबॉलिज्म को फास्ट करने के 4 प्रभावी तरीके
लंबी उम्र तक स्वस्थ और एनर्जेटिक बने रहने के लिए अपने मेटाबॉलिज्म को इन तरीकों से सुधारें-
  • स्ट्रेंथ ट्रेनिंग: सप्ताह में कम से कम 3 दिन मांसपेशियों को मजबूत बनाने वाले व्यायाम करें, क्योंकि अधिक मसल मास होने से मेटाबॉलिज्म हमेशा एक्टिव रहता है।
  • प्रोटीन युक्त आहार: भोजन में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाएं, जो मेटाबॉलिज्म को तेज करने और शरीर की मरम्मत करने के लिए जरूरी है।
  • पर्याप्त नींद: रोजाना 7-8 घंटे की गहरी नींद लें, क्योंकि नींद की कमी हार्मोनल असंतुलन पैदा कर मेटाबॉलिज्म को सुस्त कर देती है।
  • हाइड्रेटेड रहें और तनाव कम करें: भरपूर पानी पिएं और मेडिटेशन करें, ताकि तनाव हार्मोन 'कोर्टिसोल' मेटाबॉलिक रेट को प्रभावित न कर सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खून कूी जांच - फोटो : Freepik.com
समय पर जांच ही सुरक्षा की कुंजी है
इन पांच टेस्ट के रिजल्ट के आधार पर आप अपनी जीवनशैली में सही समय पर सुधार कर सकते हैं। डॉक्टर शालिनी के सुझावों को अपनाकर आप न केवल बीमारियों को रोक सकते हैं, बल्कि अपने बुढ़ापे को भी लंबे समय तक टाल सकते हैं। स्वास्थ्य केवल दवाओं में नहीं, बल्कि सतर्कता और नियमित जांच में छिपा है। आज ही अपने शरीर की क्षमता को समझें और एक लंबी, निरोगी जिंदगी की शुरुआत करें।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें