High Purine Foods To Avoid For Uric Acid: शरीर में यूरिक एसिड का बढ़ना एक गंभीर समस्या है, जिसे नजरअंदाज करने पर यह 'गाउट' जैसी बीमारी हो सकती है। गाउट एक गठिया रोग है जो खून में यूरिक एसिड का लेवल लंबे समय तक अधिक रहने (हाइपरयूरिसेमिया) के कारण होता है। इससे जोड़ों में क्रिस्टल जमा हो जाते हैं और गंभीर दर्द, सूजन होने लगता है। यूरिक एसिड खून में पाया जाने वाला एक टॉक्सिन है, जो शरीर में 'प्यूरीन' नामक तत्व के टूटने से बनता है।
आमतौर पर किडनी यूरिक एसिड को फिल्टर करके पेशाब के जरिए शरीर से बाहर निकाल देती है, लेकिन जब इसकी मात्रा शरीर में बहुत ज्यादा बढ़ जाती है या किडनी इसे ठीक से फिल्टर नहीं कर पाती, तो यह हड्डियों के जोड़ों में नुकीले क्रिस्टल के रूप में जमा होने लगता है। इसकी वजह से जोड़ों में असहनीय दर्द, सूजन, लालिमा और जकड़न महसूस होती है, जो विशेष रूप से सुबह के समय और पैरों के अंगूठों में अधिक प्रभावी होती है।
गलत खान-पान, मोटापा, और पानी की कमी इसके मुख्य कारण हैं। अगर समय रहते यूरिक एसिड को नियंत्रित न किया जाए, तो यह किडनी स्टोन और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का जोखिम भी बढ़ा सकता है। इसलिए आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि शरीर में यूरिक एसिड को कम करने के लिए क्या कर सकते हैं?