फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन तरीकों से बनाएं दूध को 10 गुना ज्यादा सेहतमंद, होंगे ये फायदे

Wed, 29 Nov 2017 12:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 6
आपने अक्सर बच्चों को दूध पीते वक्त नाक भौं सिकोड़ते देखा होगा। दूध का गिलास मम्मी के हाथों में देखते ही वो इधर-उधर छुपने लगते हैं। अगर आपके बच्चे भी कुछ ऐसा ही करते हैं तो सारी टेंशन छोड़ अपने बच्चे के दूध के गिलास को टेस्टी बनाने के साथ-साथ 10 गुना और ज्यादा पौष्टिक बनाएं ताकि आप नहीं वो आपको याद दिलाएं कि उन्होंने आज दूध नहीं पिया है।  आइए जानते हैं कैसे। 

पढ़ें- ये हैं वो 5 आदतें जो रखती हैं आपको हरदम फिट, क्या आप जानते हैं?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
food - फोटो : शटर स्टॉक
केसर
सर्दियों में अक्सर शरीर को गर्म रखने के लिए गर्म दूध पिया जाता है, अगर इस दूध में केसर के दो चार रेशे घोलकर मिला दिए जाएं तो ये आपके शरीर को गर्म रखने के साथ आपके चेहरे पर भी निखार लाता है।  
 
विज्ञापन

3 of 6
अच्छी नींद
अगर आप रात को ढ़ंग से नहीं सो पाते हैं तो रोज रात एक गिलास दूध पी लीजिए। दूध में मौजूद एमिनो एसिड ट्रिप्टोफैन अच्छी नींद के लिए सहायक होता है। दूध के गिलास में जायफल पाउडर या बादाम पीसकर डालने से शरीर में मेलेटनिन बढ़ जाता है। जिसकी वजह से व्यक्ति को अच्छी नींद आती है।
 

4 of 6
- फोटो : शटर स्टॉक
शहद
दूध के साथ शहद मिलाकर बढ़ते बच्चों को देने से न सिर्फ उनकी इम्यूनिटी बढ़ती हैं बल्कि ये शरीर को मजबूती भी देता है। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : शटर स्टॉक
खजूर के साथ दूध
दूध के साथ खजूर लेने से न सिर्फ बच्चों को एनर्जी मिलती हैं बल्कि ये शरीर में आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस की कमी को भी पूरी करता है। ये दोनों चीजें एकसाथ बढ़ते बच्चों के लिए काफी सेहतमंद मानी जाती हैं। इतना ही नहीं दूध के साथ खजूर खाने से कब्ज की परेशानी भी दूर होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हल्दी और दूध
दूध के साथ हल्दी लेने के फायदों से शायद ही कोई अनजान होगा। ये न सिर्फ आपकी इम्यूनिटी अच्छी करता है बल्कि आपको सर्दी-जुकाम से भी राहत पहुंचाता है। ये शरीर से सारे विषैले तत्व बाहर निकालता है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें