बढ़ता वजन-मोटापा मौजूदा समय की सबसे आम लेकिन गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, इसे कई गंभीर क्रॉनिक बीमारियों का कारण माना जाता रहा है। अधिक वजन न केवल गठिया का खतरा बढ़ा देता है, बल्कि इससे डायबिटीज, हृदय रोग, फैटी लिवर और कई तरह के कैंसर का भी खतरा हो सकता है। यही कारण है कि डॉक्टर सभी लोगों को अपने वजन को कंट्रोल में रखने की सलाह देते हैं। वेट लॉस के लिए कई लोग ग्रीन-टी का सेवन करते हैं, क्या वास्तव में इससे वजन कम होता है?
सोशल मीडिया पर फिटनेस इन्फ्लुएंसर्स से लेकर जिम ट्रेनर तक, हर कोई वजन घटाने के लिए ग्रीन-टी को आसान तरीका बताता है। ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन को कुछ अध्ययनों में फैट लॉस में फायदेमंद बताया गया है। हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, यह समझना जरूरी है कि ग्रीन टी कोई जादुई पेय नहीं है।
ग्रीन टी क्या सच में वेट लॉस करती है या नहीं? आइए जान लेते हैं।