फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eating Habits: हर दिन खा रहे हैं ब्रेड और बिस्कुट? क्या मैदा वाली चीजें वास्तव में नुकसानदायक हैं

Sat, 18 Jul 2026 06:17 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मैदा गेहूं का अत्यधिक रिफाइंड रूप है। इसे बनाने के दौरान गेहूं के बाहरी चोकर को हटा दिया जाता है। जिससे इसकी पौष्टिकता काफी कम हो जाती है। क्या आप भी रोज मैदा वाली चीजें खाते हैं?
विज्ञापन
1 of 4
मैदा वाली चीजों के नुकसान - फोटो : Amarujala.com/AI
मैदा या रिफाइंड आटा हमारी सेहत के लिए हानिकारक है, ये हम सभी अक्सर सुनते रहते हैं। पर क्यों, कभी आपने इस बारे में सोचा?

बिस्कुट हो या टोस्ट, बर्गर हो या पिज्जा, हम चाहे न चाहे रोजाना मैदा वाली चीजें खा रहे हैं। मैदा गेहूं से ही बनाया जाता है, लेकिन इसे तैयार करने की प्रक्रिया में गेहूं का चोकर और अंकुर हटा दिया जाता है। यही दोनों हिस्से फाइबर, विटामिन, मिनरल और कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों के मुख्य स्रोत होते हैं। इनके हट जाने के बाद सिर्फ स्टार्च बचता है जो शरीर में तेजी से ग्लूकोज में बदल जाता है। यही कारण है कि मैदा से बनी चीजों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है और इसे कम से कम मात्रा में खाने की सलाह दी जाती रही है।

तो क्या हमें ये चीजे खानी बिल्कुल बंद कर देनी चाहिए?
विज्ञापन

2 of 4
मैदा से बनी चीजों के नुकसान - फोटो : Adobe stock
मैदा वाली चीजों से क्या दिक्कतें होती हैं?

डॉक्टर कहते हैं, ऐसा नहीं है कि एक बार मैदा खाने से कोई बीमारी हो जाएगी। हालांकि जब अल्ट्रा-प्रोसेस्ड और मैदा वाली चीजों का हम रोजाना और अधिक मात्रा सेवन करने लगते हैं तो ये दिक्कतें बढ़ाने वाली हो सकती है। ऐसी चीजों में नमक, चीनी और फैट की मात्रा ज्यादा होती है। इससे मोटापा, टाइप-2 डायबिटीज, हृदय रोग और पाचन संबंधी समस्याओं का जोखिम बढ़ा सकता है। 

मैदा में चूंकि शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व भी नहीं होते हैं ऐसे में इसके सेवन से सेहत को ज्यादा लाभ भी नहीं मिल पाता। 
 
  • आहार विशेषज्ञ कहते हैं, अक्सर मैदा वाली चीजें खाने के बाद आपको पेट फूलने और कब्ज की दिक्कत हो सकती है। इसका कारण फाइबर की कमी है। लो फाइबर के कारण कब्ज, जल्दी भूख लगने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यदि आहार में फल, सब्जियां और साबुत अनाज की कमी हो तो पाचन संबंधी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 4
डायबिटीज का खतरा - फोटो : Freepik.com
डायबिटीज वालों के लिए नुकसानदायक है मैदा

मैदा का ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक होता है। इसका मतलब है कि इससे बनी चीजें खाने के बाद रक्त में ग्लूकोज का स्तर तेजी से बढ़ सकता है। 
 
  • अग्न्याशय को इसे नियंत्रित करने के लिए अधिक इंसुलिन बनाना पड़ता है।
  • लंबे समय तक अत्यधिक मात्रा में ऐसे खाद्य पदार्थ खाने से इंसुलिन रेजिस्टेंस और टाइप-2 डायबिटीज का जोखिम बढ़ सकता है।
  • जिन लोगों को पहले से डायबिटीज की दिक्कत है मैदा वाली चीजें उनकी स्वास्थ्य समस्याओं को और भी बढ़ाने वाली हो सकती हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
खान-पान में गड़बड़ी से होने वाली दिक्कतें - फोटो : Freepik.com
मैदा वाली चीजें खाने के और क्या नुकसान हैं?

मैदा से बनी अधिकांश चीजों में कैलोरी, चीनी, नमक और फैट की मात्रा अधिक होती है। इन्हें बार-बार खाने से शरीर में अतिरिक्त कैलोरी जमा होती है, जिससे वजन बढ़ सकता है। 
 
  • अध्ययनों से पता चलता है कि अल्ट्रा-प्रोसेस्ड और मैदा वाली चीजें ज्यादा खाने से हृदय स्वास्थ्य की समस्याएं भी बढ़ सकती हैं।
  • मैदा में फाइबर बहुत कम होता है। फाइबर मल को मुलायम बनाने और आंतों की गति को सामान्य रखने में मदद करता है। यही कारण है कि इससे कब्ज की समस्या हो सकती है।


कैसे रखें सेहत का ख्याल?

आहार विशेषज्ञ कहते हैं, कभी-कभार मैदा वाली चीजें खाई जा सकती हैं। हालांकि मैदा की जगह साबुत गेहूं का आटा, मल्टीग्रेन आटा, ओट्स और अन्य मोटे अनाज बेहतर विकल्प हो सकते हैं। इनमें फाइबर, विटामिन और मिनरल अधिक होते हैं। इनके नियमित सेवन से पाचन बेहतर रहता है, ब्लड शुगर नियंत्रित रखने में मदद मिलती है और लंबे समय तक पेट भरा महसूस होता है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें