Diwali Health Tips: दिवाली खुशियों और रोशनी का त्योहार है, लेकिन अक्सर पटाखों की तेज आवाज और उनसे निकलने वाला धुआं कुछ लोगों के लिए एक बड़ी समस्या बन जाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि पटाखे माइग्रेन को सीधे तौर पर ट्रिगर कर सकते हैं। ऐसे में जिन लोगों को माइग्रेन की समस्या है, उन्हें दिवाली में कुछ सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए।
माइग्रेन एक न्यूरोलॉजिकल स्थिति है जिसमें सिर के एक या दोनों तरफ तेज धड़कन वाला दर्द होता है, जिसके साथ अक्सर उल्टी, मतली और पटाखे की रोशनी और तेज आवाज के प्रति अत्यधिक सेंसिटिविटी महसूस होती है। पटाखे की वजह से शोर और धुआं दोनों होता है, और ये दोनों चीजें माइग्रेन को ट्रिगर कर सकती हैं।
कुछ लोगों के लिए ये दर्द असहनीय हो सकते हैं। तेज और अचानक होने वाला शोर दिमाग में तनाव पैदा करता है, जबकि धुएं में मौजूद हानिकारक रसायन माइग्रेन का दौरा शुरू कर सकते हैं। इसलिए त्योहारों के इस माहौल में अपनी सेहत को प्राथमिकता देना जरूरी है। आइए इस लेख में जानते हैं कि पटाखों से माइग्रेन कैसे ट्रिगर होता है और इस दिवाली पर आपको क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।