दीपावली के त्योहार को आतिशबाजी और उत्सव का पर्व माना जाता है। मिठाइयों और पटाखों के बिना दिवाली सूनी-सूनी लगती है। पर कहीं इस दौरान बरती गई लापरवाही आपके लिए भारी न पड़ जाए? वैसे तो खतरनाक पटाखों के बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है, हालांकि विशेषज्ञ बताते हैं कि पटाखे कैसे भी हों, इनसे सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक पटाखों को लेकर बरती गई जरा सी भी लापरवाही के कारण शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुंच सकता है, इन बातों के ध्यान में रखते हुए सभी लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
विशेषज्ञों के मुताबिक पटाखों में कई प्रकार के हानिकारक रसायन होते हैं जो जलने के बाद सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। इसके अलावा पटाखों को जलाते समय जरा सी भी लापरवाही कई अंगों की क्षति का भी कारण बन सकती है। आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में विस्तार से जानते हैं, साथ ही जानते हैं कि किन उपायों को ध्यान में रखकर दीपावली को सुरक्षित तरीके से मनाया जा सकता है।