फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा नींबू पानी पीने से हो सकते हैं ये नुकसान, हो जाइए सावधान

Thu, 20 May 2021 05:04 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
विटामिन-सी से शरीर की रोग- प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Dr. Rewa Maheshwari

डॉ रेवा माहेश्वरी

अर्पण हॉस्पिटल, सीनियर न्यूट्रीशनिस्ट, इंदौर

डिग्री- मास्टर्स- फूड न्यूट्रीशियन

अनुभव - 9 वर्ष

कोरोनाकाल में नींबू पानी के सेवन को बहुत अच्छा माना जा रहा है क्योंकि इसके सेवन से शरीर को भरपूर मात्रा में विटामिन-सी मिलता है। विटामिन-सी से शरीर की रोग- प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है लेकिन किसी भी चीज की अति बिल्कुल ठीक नहीं होती है। यदि ज्यादा मात्रा में नींबू पानी लिया जाए तो उसके भी अपने नुकसान हैं, जिन्हें कि हम नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए ज्यादा नींबू पानी पीने से क्या नुकसान होते हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
यह पाचनतंत्र पर दुष्परिणाम भी डालने लगता है - फोटो : Social media

पाचनतंत्र पर प्रभाव
नींबू पानी के सेवन से हमारा पाचनतंत्र ठीक होता है लेकिन यदि अधिक मात्रा में इसका सेवन किया जाए तो यह पाचनतंत्र पर दुष्परिणाम भी डालने लगता है। नींबू में एसिड पाया जाता है, ऐसे में इसका अधिक सेवन करने से शरीर में एसिड की मात्रा बढ़ने लगती है जिससे एसिड रिफ्लक्स की समस्या होने लगती है। यदि सीने में जलन की समस्या हो रही है तब तो नींबू पानी लेना ही नहीं चाहिए। इसके अलावा खाली पेट भी नींबू पानी नहीं पीना चाहिए। 

विज्ञापन

3 of 5
मस्तिष्क के लिए ठीक नहीं होता है - फोटो : social media

सिरदर्द
ज्यादा नींबू पानी पीने से सिरदर्द तो हो ही सकता है, साथ ही माइग्रेन भी हो सकता है। यही वजह है कि जिन लोगों को पहले से सिरदर्द की समस्या या माइग्रेन है, उन्हें चिकित्सक नींबू पानी पीने के लिए मना किया जाता है। नींबू और अन्य खट्टे फलों में टायरामाइन नामक तत्व अधिक मात्रा में पाया जाता है जो कि मस्तिष्क के लिए ठीक नहीं होता है इसलिए ऐसे लोग नींबू पानी का सेवन न करें। 

4 of 5
हमारे दांतों को टूटने एवं खराब होने से बचाता है - फोटो : iStock

दांत खराब होना
ज्यादा नींबू पानी के सेवन से दांत खराब होने लगते हैं। नींबू में अधिक मात्रा में साइट्रिक एसिड होता है। ये साइट्रिक दांतों के उस इनेमल को खत्म कर देता है, जो कि हमारे दांतों को टूटने एवं खराब होने से बचाता है। अगर आप खुद से महसूस कर पा रहे हैं कि नींबू का जूस पीने के बाद से आपके दांत कमजोर होते जा रहे हैं तो ऐसी स्थिति में आपको नींबू पानी का सेवन बिल्कुल बंद कर देना चाहिए। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुंह की समस्या और भी बढ़ना ही है - फोटो : social media
मुंह में छाले
मुंह में छाले हो गए हैं और ऐसे में आप नींबू पानी पिएं ही जा रहे हैं तो यह आपके लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है क्योंकि ऐसा करके आप अपने शरीर को ही परेशान कर रहे हो। गर्मी में मुंह में छोटे छाले होना बहुत सामान्य बात है लेकिन कई बार ऐसे में नींबू पानी या कुछ ठंडा पीने का दिल भी बहुत अधिक होता है पर यदि इस वक्त आपने नींबू पानी पी लिया तो आपके मुंह की समस्या और भी बढ़ना ही है। 

नोट- यह लेख अर्पण हॉस्पिटल की सीनियर न्यूट्रीशनिस्ट डॉक्टर रेवा माहेश्वरी से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर रेवा को इस क्षेत्र में पिछले 9 वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपनी डिग्री जी.बी पंत यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एवंं टेक्नोलॉजी, पंतनगर से ली है।

अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें