फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weight Loss: इन आसान उपायों की मदद से आसानी से घटा सकते हैं 9 किलो तक वजन, आज से ही शुरू कर दें ये काम

Sat, 22 Feb 2025 07:28 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फैट लॉस कोच और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर महताब एके ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में वजन कम करने के लिए आसान तरीके बताए हैं। महताब लिखती हैं इन्हीं उपायों की मदद से मैंने तीन महीने (90 दिनों) के भीतर 9 किलो वजन कम किया है। 
विज्ञापन
1 of 6
वेट लॉस के आसान तरीके - फोटो : Freepik.com
वजन बढ़ना संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए गंभीर समस्या है। अध्ययनों से पता चलता है कि जिन लोगों का वजन अधिक होता है या फिर मोटापे का शिकार होते हैं उनमें कई प्रकार की गंभीर और क्रोनिक बीमारियां होने का खतरा रहता है। सामान्य से थोड़ा सा भी वजन अधिक होना आपमें डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और हृदय रोगों का खतरा बढ़ाने वाला हो सकता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को अपना वजन कम करने के लिए प्रयास करते रहने की सलाह देते हैं। चूंकि बच्चों में भी वजन बढ़ने की दिक्कत देखी जा रही है इसलिए सभी उम्र के लोगों को वेट लॉस के तरीकों पर ध्यान देना चाहिए।

पर क्या वेट लॉस करना इतना आसान है? जवाब है हां। फैट लॉस कोच और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर महताब एके ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में वजन कम करने के लिए आसान तरीके बताए हैं। महताब लिखती हैं इन्हीं उपायों की मदद से मैंने तीन महीने (90 दिनों) के भीतर 9 किलो वजन कम किया है। 

आइए उन तरीकों के बारे में जानते हैं जिनको अपनाकर आप भी आसानी अपना वजन कम सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
वजन कम करना जरूरी - फोटो : Freepik.com
फिटनेस एक्सपर्ट में शेयर किए जरूरी टिप्स

महताब ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने वजन कम करने के लिए आसान तरीकों के बारे में बताया था। उन्होंने लिखा, अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो आज से ही कुछ आसान से उपाय करना शुरू कर दीजिए। डाइट और लाइफस्टाइल में कुछ सामान्य से बदलाव आपके लिए काफी मददगार हो सकते हैं। इन उपायों की मदद से आसानी से वजन को कंट्रोल में रखना आसान हो सकता है।
 
विज्ञापन

3 of 6
पौष्टिक चीजों का करिए सेवन - फोटो : Freepik.com
आहार में फाइबर की मात्रा बढ़ाएं

डाइट में फाइबर वाली चीजों को शामिल करना सेहत को बेहतर बनाए रखने में आपके लिए विशेष लाभप्रद हो सकता है। प्रतिदिन 25-35 ग्राम फाइबर लेने का लक्ष्य रखें। इसके लिए सेब, नाशपाती, दाल-छोले ओट्स और साबुत अनाज का अधिक से अधिक सेवन करें। फाइबर वाली चीजों का सेवन अधिक करने के साथ कार्बोहाइड्रेट वाली चीजों से बचें। मीठी चीजों की मात्रा भी डाइट से कम करें।

4 of 6
रोजाना वॉक करने के लाभ - फोटो : Freepik.com
हर दिन 10 हजार कदम चलने का बनाएं लक्ष्य

शरीर को फिट रखने और वेट लॉस करने के लिए प्रतिदिन दस हजार कदम चलने का लक्ष्य निर्धारित करें। इसे छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें। उदाहरण के लिए सुबह 20 मिनट की सैर, भोजन के बाद दो बार 20 मिनट की वॉक और अपने परिवार या दोस्तों के साथ शाम को 30-40 मिनट की वॉक करके आप 10 हजार कदम चलने का लक्ष्य बना सकते हैं। 10 हजार कदम चलने को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखा जा सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
पानी पीते रहना जरूरी - फोटो : Freepik.com
हाइड्रेटेड रहें-खूब पानी पीते रहें

शरीर को स्वस्थ रखने और वेट लॉस के लिए शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए खूब पानी पीते रहना जरूरी है। आपको प्रतिदिन अपने शरीर के वजन के आधे हिस्से के बराबर पानी की आवश्यकता होती है। दिन भर में तीन-चार लीटर पानी पीते रहना सेहत को ठीक रखने के लिए जरूरी माना जाता है। पानी पीते रहना का सबसे अच्छा तरीका एक बड़ी पानी की बोतल लें, उसे पूरे दिन घूंट-घूंट करके पीते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रोटीन वाली चीजों को बनाएं आहार का हिस्सा - फोटो : freepik.com
आहार में प्रोटीन की बढ़ा लें मात्रा

वेट लॉस करने के लिए अपने प्रोटीन की मात्रा दोगुनी करें। किसी खास रेसिपी की जरूरत नहीं है - बस आप जो खा रहे हैं, उसी में सुधार करें। अंडे के सफेद भाग में प्रोटीन की अधिकता होती है। लीन मीट, चने, दाल, हरी सब्जियों-फलों से भी शरीर के लिए जरूर मात्रा में प्रोटीन प्राप्त किया जा सकता है।


---------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें