बारिश का मौसम अपने साथ रिमझिम फुहारों भरा सुहाना मौसम ही नहीं लेकर आता, बल्कि इसी मौसम में डेंगू, मलेरिया के मच्छर सबसे ज्यादा आतंक मचाते हैं।बता दें डेंगू ,मलेरिया एक मादा मच्छर के काटने पर होने वाली बीमारी है। जिसकी वजह से कई बार व्यक्ति की मत्यु तक हो सकती है।यह मच्छर दिन और रात किसी भी समय काट सकता है। ऐसे में डेंगू के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में सही जानकारी होनी बहुत जरूरी है जिससे आप खुद के साथ अपने परिवार को भी इस संक्रमण से बता सकते हैं।