डेंगू के मामलों को लेकर अलर्ट
- फोटो : Freepik.com
दिल्ली-एनसीआर में डेंगू के हालात
डेंगू एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि डेंगू का मच्छर किस समय सबसे ज्यादा काटता है?
अमर उजाला में प्रकाशित रिपोर्ट में हमने इस बारे में विस्तार से जानकारी दी है।
फिलहाल दिल्ली नगर निगम (एमसीडी के डेटा के अनुसार, दिल्ली में सितंबर में अब तक डेंगू के 121 मामले सामने आए हैं, जिससे इस साल कुल मामलों की संख्या बढ़कर 432 हो गई है। डेंगू के साथ-साथ मलेरिया के मामलों को लेकर भी अलर्ट किया गया है।
- 12 सितंबर तक की साप्ताहिक वेक्टर-जनित बीमारी रिपोर्ट के मुताबिक, इस महीने में सामने आए डेंगू के मामले, साल के कुल मामलों के एक-चौथाई से ज्यादा हैं।
- मसलन इस साल राजधानी में एक महीने में दर्ज किए गए ये सबसे ज्यादा मामले हैं, जबकि मॉनसून का मौसम अभी भी जारी है।
- इसके अलावा, सिविक बॉडी की रिपोर्ट में बताया गया है कि अकेले पिछले हफ्ते ही राजधानी में डेंगू के 71 नए मामले सामने आए।
मलेरिया का भी खतरा
- दिल्ली में इस साल मलेरिया के भी 183 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 64 मामले अकेले सितंबर में दर्ज हुए हैं, जो इस साल का सबसे बड़ा आंकड़ा है। अच्छी बात ये है कि इस साल मलेरिया से किसी की मौत की खबर नहीं है।
- वहीं इस साल चिकनगुनिया के अबतक 24 मामले सामने आए हैं, जबकि 2025 में इसी समय के दौरान 46 मामले दर्ज किए गए थे, सितंबर में अब तक दो मामले सामने आए हैं।
पिछले साल से तुलना करें तो दिल्ली में 2025 में इसी समय तक डेंगू के 619 मामले, 2024 में 709 और 2023 में 2,097 और 2022 में यह आंकड़ा 295 था।