चिकनगुनिया-डेंगू में अंतर
- फोटो : istock
डेंगू और चिकनगुनिया में क्या अंतर है?
डेंगू और चिकनगुनिया के ज्यादातर लक्षण एक जैसे ही होते हैं, पर ये दोनों बीमारियां काफी अलग हैं। डेंगू और चिकनगुनिया, भले एक ही प्रकार के मच्छर से फैलते हैं, लेकिन अलग-अलग वायरस के कारण होते हैं। डेंगू की तुलना में चिकनगुनिया में सूजन और दर्द अधिक होता है, जबकि डेंगू के गंभीर मामलों में रक्तस्राव, सांस लेने में समस्या जैसे दिक्कतों का खतरा अधिक होता है। दोनों ही बीमारियों में कई प्रकार की दीर्घकालिक समस्याओं का जोखिम रहता है।
चिकनगुनिया के दीर्घकालिक मामलों में क्रोनिक आर्थराइटिस और तंत्रिका संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, जबकि डेंगू के गंभीर मामलों में श्वसन संबंधी समस्याएं, ऑर्गन फेलियर या शॉक लगने की समस्या का जोखिम रहता है। दोनों ही रोगों का कोई विशिष्ट उपचार या बचाव के लिए टीके नहीं हैं।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।