किसी भी व्यक्ति के स्वस्थ होने में उसके पाचन तंत्र के सही और सुचारू रूप से काम करने की अहम भूमिका होती है। अगर पाचन तंत्र सही न हो तो हमारी दिनचर्या ही बिगड़ जाती है। बहुत से लोगों के साथ ऐसा होता है कि पार्टी वगैरह में या कहीं बाहर, वह चाह कर भी भोजन नहीं कर पाते हैं। फिर चाहे उनकी पसंदीदा डिश ही क्यों न सामने परोसी गई हो। इसके पीछे कारण होती है, उनकी गैस्ट्रो समस्या। दरअसल, ऐसे लोगों को खाने के कुछ ही देर बाद शौच लगने लगता है। खाने के तुरंत बाद टॉयलेट न भागना पड़ जाए, इसलिए वे बाहर कहीं खाने से परहेज करते हैं। कई बार तो भूख होने के बावजूद वे खाने से परहेज करते हैं। क्या आपके साथ भी ऐसा होता है?