पटाखों से हाथ जलने का खतरा
- फोटो : Freepik.com
क्या कहते हैं डॉक्टर?
दिवाली के समय हर साल पटाखों से हाथ जलने के मामले सामने आते हैं। अगर आपके या किसी दोस्त-परिजन के साथ ऐसी घटना हो जाए तो तुरंत क्या करना चाहिए इस बारे में जानने के लिए हमने पुणे स्थित एक निजी अस्पताल में कंसल्टिंग फिजिशियन डॉ मानिक अग्रवाल से बातचीत की।
डॉक्टर बताते हैं, ये जानते हुए भी कि पटाखे क्षति पहुंचा सकते हैं, फिर भी हर साल लोग लापरवाही बरतते हैं। दिवाली के बाद हर साल ओपीडी में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। चोट या जलन ज्यादा गंभीर है या आंखों-चेहरे पर भी है तो तुरंत किसी डॉक्टर से मिलें। हल्की चोट-जलन में कुछ उपाय करके भी लाभ पाया जा सकता है, हालांकि इसके बाद भी एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।