आंखों की जांच
- फोटो : Freepik.com
ज्यादा दिक्कत महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से मिलें
पटाखे जलाते समय यदि आपकी आंखों में चोट लग जाए या पटाखों के धुएं और रसायनों के कारण आंखों में जलन-खुजली बहुत ज्यादा हो रही हो तो बताए गए उपाय करें। यदि इनसे आराम न मिले तो बिना समय गंवाए नजदीकी डॉक्टर के पास जाएं। खुद से ही किसी भी प्रकार का आई ड्रॉप डालने से बचें। यदि आंखों में चोट लगी है और भले ही दर्द कम हो जाए फिर भी आंखों की जांच जरूर कराएं। आंखों की अंदरूनी चोट का तुरंत पता नहीं चलता है, परंतु भविष्य में इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।
डॉक्टर कहते हैं, पटाखों जलाते समय विशेष सावधानी बरतें। किसी भी परिस्थिति में डॉक्टरी सलाह को नजरअंदाज न करें और सुरक्षित वातावरण में ही पटाखों का इस्तेमाल करें।
-------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।